{"_id":"573b89044f1c1be36dac740c","slug":"rohtak-crime-rape-student-university-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी नहीं की तो हत्या कर दूंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी नहीं की तो हत्या कर दूंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 18 May 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी नहीं की तो तेरी हत्या कर दूंगा। एक युवक ने शहर में पढ़ने आने वाली एक छात्रा को हथियार दिखाकर यह धमकी दी। आरोप है कि युवक छात्रा को पिछले कई दिनों से तंग कर रहा है और शादी का दबाव बना रहा है। तंग आकर छात्रा अपने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची। महिला थाने में भिवानी के योगेश के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक झज्जर के एक गांव निवासी छात्रा यहां यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि भिवानी निवासी योगेश 28 जनवरी से उसका पीछा कर रहा है। लगातार पीछा करने के बाद आरोपी ने छात्रा से छेड़खानी शुरू कर दी। पीछा करता हुआ कभी बस स्टैंड तो कभी यूनिवर्सिटी में जाकर बदसलूकी करता। युवक अपने दोस्तों के साथ मिलकर भी अश्लील टिप्पणी करता। छात्रा का कहना है कि दो दिन पहले वह बस स्टैंड से विवि जा रही थी। इसी बीच योगेश ने बाइक पर पीछा किया और उसे विवि के गेट पर रोक लिया। हथियार दिखाकर धमकी दी कि यदि उसने शादी के लिए हां नहीं की तो वह उसकी और उसके परिजनों की हत्या कर देगा। धमकी देने के बाद आरोपी मौके से चला गया। डरी छात्रा ने परिजनों को फोन पर जानकारी दी। परिवार वाले विवि पहुंचे और पीड़ित को लेकर महिला थाने पहुंच गए। पुलिस ने योगेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मंजू का क हना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खिड़वाली में महिला से मारपीट और छेड़छाड़
गांव खिड़वाली में महिला से मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सदर थाने में पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पहले तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।