फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, crime, chain, chain snatching, women, haryana rohtak

दिनदहाड़े बाजार में अध्यापिका से झपटी चेन

Thu, 02 Jun 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 02 Jun 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
rohtak, crime, chain, chain snatching, women, haryana rohtak
स्‍नै‌िचिंग - फोटो : demo pics
बाइक सवार दो बदमाशोें ने शिवाजी कॉलोनी में दिनदहाड़े बाजार से अध्यापिका के गले से सोने की चेन तोड़ ली। पीड़िता ने शोर मचाया लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश फरार हो गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जनता कॉलोनी निवासी सोनिया शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। वह बुधवार की सुबह अपनी भाभी प्रियंका गौड़ के साथ स्कूटी पर शिवाजी कॉलोनी के बाजार में खरीदारी के लिए जा रही थी। दोनों महिलाएं आर्य समाज मंदिर के पास एक दुकान पर पहुंची। यहां उन्होंने कपड़े खरीदे। जब सोनिया सड़क पार करने लगी तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। सोनिया ने शोर मचाया लेकिन आरोपी पलक झपकते ही ओझल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सोनिया की दोस्त ने बताया कि वह आरोपियों की बाइक का आधा ही नंबर लिख सकी। अब पुलिस ने आरोपियों की बाइक के नंबर से उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले में शिवाजी कॉलोनी एसएचओ प्रवीन ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed