फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, crime, baliyana, property dealer, shot dead, arrest, murder in rohtak, haryana rohtak

सुपारी देकर करवाई संजय की हत्या एसआईटी गठित, पार्षद पति और पूर्व सरपंच समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 06 May 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 06 May 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
rohtak, crime, baliyana, property dealer, shot dead, arrest, murder in rohtak, haryana rohtak
पूछताछ के लाए युवकों के पक्ष में पहुंची एसी ऑफिस - फोटो : amar ujala
बलियाना के प्रॉपर्टी डीलर संजय देशवाल की हत्या की जांच अब एसआईटी करेगी। पुलिस प्रशासन ने डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया है। वहीं, पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में वार्ड 8 से निगम पार्षद उपासना के पति और पूर्व सरपंच राजेश बलियाना, गांव के ही एक और पूर्व सरपंच योगानंद और एक अन्य आरोपी बलराज उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि शूटरों को सुपारी देकर संजय को गोलियों से छलनी करवाया गया। हालांकि शूटरों के बारे में पुलिस को दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। सांपला थाना पुलिस भी अलग से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के  तुरंत बाद गांव से एक युवक को उठाया था। उस युवक की निशानदेही पर बुधवार रात को ही गांव के दो अन्य लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में संदिग्धों ने वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के बारे में भी जिक्र किया है। नामजद युवक सुमित से पुलिस ने पूछताछ तो की है लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी स्पष्ट नहीं की है। संदिग्धों की निशानदेही पर ही सीआईए 2 स्टाफ ने आसपास के गांवों सहित अन्य जगहों पर छापेमारी की। सूत्रों की मानें तो गोली मारने वाले एक आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन


पार्षद पति से पूछताछ का ग्रामीणों ने किया विरोध

पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर को मामले में पार्षद पति आरोपी राजेश बलियाना को भी हिरासत में लिया। उनसे कई घंटे तक पूछताछ की गई ताकि हकीकत सामने आ सके। क्योंकि मृतक संजय के दोस्त विक्की ने राजेश बलियाना पर हत्या का शक जाहिर किया था। वहीं, राजेश कुमार और जीतू दूधिया के पक्ष में कुछ ग्रामीण बृहस्पतिवार को एसपी शशांक आनंद से मिले और कहा कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों का फंसाया जा रहा है। एफआईआर में से दोनों के नाम हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग की। एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला

तीन अज्ञात बदमाशों ने बुधवार सुबह 8 बजे बलियाना में प्रॉपर्टी डीलर संजय देशवाल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने संजय को 18 गोलियां मारी थी। संजय के साथ ऑफिस के बाहर बैठे उसके दोस्त विक्की, अंकुश और विशाल अपनी जान बचाकर गांव के अंदर भाग गए थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से कार में बैठकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मृतक के दोस्त विक्की उर्फ  विकास की शिकायत पर पार्षद पति व पूर्व सरपंच राजेश कुमार, सुमित और जीतू दूधिया सहित गोली मारने वाले तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का केस दर्ज किया था। विक्की ने पुलिस बयान में कहा था कि राजेश और उसके बीच प्लाट को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी। शूटर उसे मारने आए थे, लेकिन सही पहचान नहीं होने और मौका देखकर हमारे भाग जाने से संजय उनके निशाने पर आ गया और उसे गोलियों से छलनी कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed