{"_id":"632eb30163ec756e915ce1cd","slug":"relatives-accused-four-people-of-murder-in-case-of-suspicious-death-of-man-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak Crime: फंदे पर लटका मिला था युवक का शव, परिजनों ने जीजा-साली सहित चार पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak Crime: फंदे पर लटका मिला था युवक का शव, परिजनों ने जीजा-साली सहित चार पर लगाया हत्या का आरोप
Sat, 24 Sep 2022 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:04 PM IST
सार
गोहाना के देवीपुरा निवासी कुलदीप ने दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे अंकित को 25 दिन पहले एक महिला सुमन बहला-फुसलाकर रोहतक ले आई थी। एक सप्ताह बाद जब उसने बेटे अंकित से संपर्क किया तो उसने कहा कि सुमन, उसका जीजा जोगेंद्र, सुमन की मां व सुमन की बहन उसे तंग कर रही हैं।
विज्ञापन
death
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रोहतक के सुखपुरा चौक पर 10 दिन पहले हुई गोहाना के युवक की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक अंकित के परिजनों ने गोहाना की ही एक महिला, उसके जीजा सहित चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें :Chandigarh: बिना मंजूरी वाले पद पर किया था काम, SPIC के पूर्व प्रमुख की नौकरी से निकाला, 25 लाख भरने के आदेश
पुलिस के मुताबिक गोहाना के देवीपुरा निवासी कुलदीप ने दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे अंकित को 25 दिन पहले एक महिला सुमन बहला-फुसलाकर रोहतक ले आई थी। एक सप्ताह बाद जब उसने बेटे अंकित से संपर्क किया तो उसने कहा कि सुमन, उसका जीजा जोगेंद्र, सुमन की मां व सुमन की बहन उसे तंग कर रही हैं। वह अपनी पत्नी के साथ रोहतक आया, लेकिन अंकित ने पहचानने से इनकार कर दिया था। उन्होंने सोचा कि अंकित मानसिक तनाव में है। 13 सितंबर को अंकित ने अपनी मां के नंबर पर कॉल की। वह डरा-सहमा लग रहा था। उसकी मां ने बात की तो वह जोर-जोर से रोने लगा। इसके बाद फोन कट गया। अगले दिन सूचना मिली कि अंकित ने सुखपुरा चौक के नजदीक मकान में फांसी लगा ली है। वह मौके पर पहुंचा, जहां दो मोबाइल फोन व एक बैंक की पासबुक पड़ी थी। उसे शक है कि आरोपियों ने पहले अंकित की हत्या की फिर शव फंदे पर लटका दिया।