फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape attempt by brother in low

कांस्टेबल से देवर ने किया दुष्कर्म, पुलिसकर्मी जेठ ने बनवाए संबंध

Sat, 03 Oct 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 03 Oct 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
शहर पुलिस की महिला कांस्टेबल अपने घर में ही यौन उत्पीड़न का शिकार हो गई। कांस्टेबल के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर परिजनों ने मदद की बजाय उल्टा मेरे देवर का साथ दिया। पीड़ित ने अपने पुलिसकर्मी जेठ पर जान से मारने और नौकरी छुड़वाने की धमकी देकर देवर से संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


 इस संबंध में महिला थाने में हांसी ब्लॉक के  गांव निवासी पीड़ित के देवर के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और जेठ के खिलाफ देवर से यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। मामले का खुलासा होने पर एसपी शशांक आनंद भी महिला थाने पहुंचे। उन्होंने कांस्टेबल से आरोपियों के बारे में करीब एक घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन


कांस्टेबल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले मेरी शादी हांसी ब्लॉक के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई। मेरे पति प्रॉपर्टी डीलर हैं। पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद तक मैं गांव में ही रही। रोहतक में पोस्टिंग होने के बाद मैं यहां आ गई। एक दिन मेरे देवर और जेठ घर आए। घर पर कोई नहीं था। आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। जब महिला ने पुलिस या परिजनों को बताने का प्रयास किया तो पुलिस में कार्यरत उसके जेठ ने नौकरी छुड़वाने और जान से मारने की धमकी देकर महिला को डराया। आरोप है कि आरोपी देवर ने कई बार अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। दो दिन पहले भी कांस्टेबल के साथ ऐसा ही हुआ। शुक्रवार सुबह पीड़ित महिला थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया कि आरोपी जेठ हिसार जिला पुलिस में कार्यरत है। गिरफ्तारी के लिए टीमें भेज दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed