{"_id":"57f559354f1c1b940a270b70","slug":"porn-video-junior-wrestler-porn-video-junior-wrestler-attempt-to-rape-stadium-rohtak-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं न कहीं लापरवाही तो हुई है, चंडीगढ़ से आई जांच टीम ने माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहीं न कहीं लापरवाही तो हुई है, चंडीगढ़ से आई जांच टीम ने माना
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 06 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
छोटूराम स्टेडियम पहुंच कर टीम ने पहलवानों और कोच से पूछी सचाई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्लील वीडियो बनाकर सब जूनियर पहलवान को शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने का मामला मुख्यालय पहुंच गया है। खेल निदेशक के निर्देश पर संयुक्त निदेशक की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम बुधवार को सर छोटूराम स्टेडियम पहुंची। टीम ने पीड़िता के परिजनों, कोच और सब जूनियर खिलाड़ियों सहित 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए। बाद में जांच अधिकारी ने माना कि कहीं न कहीं लापरवाही तो हुई है। इस रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर गाज गिरनी तय है। वहीं, पुलिस आरोपी पवन से तीन दिन की रिमांड अवधि में कुछ भी नहीं उगलवा सकी। पुलिस न तो आरोपी से क्लिप और फोटो बरामद कर सकी, न ही अन्य आरोपियों के पते-ठिकाने।
शहर के स्टेडियम में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए चंडीगढ़ मुख्यालय से संयुक्त निदेशक सुनीता शर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बुधवार को छोटूराम स्टेडियम पहुंची। टीम में डिप्टी डायरेक्टर अरुणा सूद सहित एक अन्य अधिकारी भी थीं। टीम ने सुबह करीब 10 बजे से सब जूनियर पहलवानों के बयान दर्ज करने शुरू किए। इसके बाद स्टेडियम के दोनों कुश्ती कोचों के बयान दर्ज किए। यह कार्रवाई शाम तक चलती रही। टीम ने पीड़ित खिलाड़ी के अभिभावकों के बयान भी दर्ज किए हैं। पीड़िता के पिता ने संयुक्त निदेशक को वारदात के बारे में बताया। अन्य साथी खिलाड़ियों के अभिभावकों के भी बयान दर्ज किए गए। इसके बाद कोच मंदीप, अशोक ढाका, रवि अहलावत, बिजेंद्र, प्रदीप गुलिया और नीतू सहित 50 से अधिक लोगों के बयान लिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की। टीम जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर खेल निदेशक को देगी। इसमें स्टेडियम के जिस अधिकारी की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जांच अधिकारी ने माना कि कहीं न कहीं लापरवाही तो हुई है।
चेंजिंग रूम की अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश
सब जूनियर पहलवानों के बयान दर्ज करने के बाद संयुक्त निदेशक सुनीता शर्मा ने स्टेडियम के चेंजिंग रूम का निरीक्षण किया। आरोप है कि इसी चेंजिंग रूम में आरोपी पवन की महिला मित्र ने जूनियर पहलवान की अश्लील क्लिप बनाई थी। संयुक्त निदेशक ने चेंजिंग रूम की अव्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अधिकारी सुनीता ने सब जूनियर खिलाड़ियों से उन्हें पेश आने वाली परेशानियों के बारे में पूछा।
विज्ञापन
मुख्यालय को कुछ दिन पहले ही सर छोटूराम स्टेडियम में हुई घटना की सूचना मिली। मामले की तह तक जाने के लिए पीड़िता के साथ प्रैक्टिस करने वाली सभी सब जूनियर पहलवान, कोच मंदीप और नरेंद्र के बयान दर्ज किए गए हैं। यदि किसी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामला खेल निदेशक के संज्ञान में है।
- सुनीता शर्मा, संयुक्त निदेशक खेल मुख्यालय
यह है मामला
पीड़ित पहलवान के पिता ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था छोटूराम स्टेडियम में उसकी बेटी प्रैक्टिस करती है। यहीं प्रैक्टिस करने वाले पहलवान पवन ने अपनी महिला मित्र और एक अन्य साथी के साथ मिलकर कपड़े बदलते समय बेटी की वीडियो बनाई और फोटो खींच लिए। आरोपी ने वीडियो और फोटो दिखाकर इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। कई दिन परेशान रहने के बाद सब जूनियर पहलवान ने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। इसके बाद महिला थाने में आरोपी पवन सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।