{"_id":"5786af964f1c1b027d13f323","slug":"police-crime-arrest-haryana-rohtakt","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों की हत्या करना चाहते थे, पहले ही हथियारों संग धरे गये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लोगों की हत्या करना चाहते थे, पहले ही हथियारों संग धरे गये
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 14 Jul 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
रेंज क्राइम टीम ने झज्जर बाईपास रोड पर स्कूटी पर जाते तीन लोगों को पकड़ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेंज क्राइम टीम ने झज्जर बाईपास पर गश्त के दौरान तीन लोगों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है। तीनों ने अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों की हत्या की साजिश रची थी। तीनों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
रेंज क्राइम टीम बुधवार शाम एएसआई धर्मेंद्र के नेतृत्व में झज्जर बाईपास पर गश्त कर रही थी, जिसमें एएसआई राजेंद्र, यशवीर, देवेंद्र, कुलदीप शामिल थे। उसी समय उन्हें सूचना मिली कि स्कूटी से दिल्ली बाईपास की ओर से तीन युवक जा रहे हैं, जिनके पास अवैध हथियार हैं। पुलिस ने तीनों को आता देख रुकने के लिए कहा, इस पर वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके तीनों को पकड़ लिया। तीनों ने अपने नाम जगमोहन निवासी भैंसरू कलां रोहतक, सुनील निवासी पाई सोनीपत, संदीप निवासी गढ़ी बोहर रोहतक बताया। उनके पास से तीन देसी पिस्टल, एक देसी तमंचा, 10 कारतूस मिले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि जगमोहन काफी समय पहले प्राइवेट बस का परिचालक था। पत्नी से विवाद के बाद दोनों अलग रहते हैं। उसकी गन्नौर में ससुराल है। उसकी अपने साले और ससुर से दुश्मनी है। संदीप ने रेवाड़ी की युवती से लव मैरिज की है और अब दोनों अलग रहते हैं। उसकी भी अपने साले से दुश्मनी है, जबकि सुनील की अपने गांव में रंजिश है। इस कारण उनको बारी-बारी से कई हत्या करनी थी, लेकिन वह पहले ही धरे गये।