{"_id":"57c4a4b54f1c1bc3602cbb93","slug":"police-camera-thief-rohtak-haryana-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये पर कैमरा नहीं दिया तो चोरी कर ले उड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराये पर कैमरा नहीं दिया तो चोरी कर ले उड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 30 Aug 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो स्टूडियो से कैमरे को किराये पर देने से जब मालिक ने इंकार कर दिया तो युवक दो कैमरे चोरी कर फरार हो गया। तभी संचालक ने पुलिस को मामले में सूचना दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को गोहाना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मदीना निवासी अमित कुमार ने बताया कि कैलाश कालोनी में उनका स्टूडियो है। 22 अगस्त को उनके पास कुरूक्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी सन्नी उर्फ बंटी आया। सन्नी ने किराये पर कैमरा मांगा। इस पर अमित ने इनकार कर दिया। स्टूडियो में दो वीडियो कैमरे रखे हुए थे। अमित का आरोप है कि वह कुछ ही देर में दुकान से बाहर गया। इसी बीच आरोपी स्टूडियो से दो वीडियो कैमरे चोरी कर लिये। वारदात के बाद आरोपी मौके से फ रार हो गया। फिर अमित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। फिर उससे चोरी किया गये दोनों कैमरे बरामद किये गये।