फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mobile tower sealed, mobile tower, mobile signal, haryana, rohtak, tower

रिटौली और सुंदरपुर के मोबाइल टावर सील, हजारों मोबाइल से सिग्नल गायब

Thu, 28 Jul 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 28 Jul 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
 Mobile tower sealed, mobile tower, mobile signal, haryana, rohtak, tower
रिटौली कबूलपुर के ग्रामीणों की रेडिएशन से परेशानी होने की शिकायत पर सील किया टावर - फोटो : amar ujala
जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू की सख्ती के बाद मोबाइल टावरों को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला परिषद के अधिकारियों ने बुधवार को रिटौली कबूलपुर और सुंदरपुर के मोबाइल टावर सील कर दिए। इनके बंद होते ही हजारों मोबाइलों से सिग्नल गायब हो गए। केवल इन दो जगह नहीं, बल्कि अन्य जगहों पर भी लगे मोबाइल टावरों का रुपया जिला परिषद में जमा नहीं होने पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


रिटौली कबूलपुर गांव में लगे मोबाइल टावर को लेकर कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत में कहा था कि मोबाइल टावर के रेडिएशन से काफी परेशानी होती है। दावा किया गया था कि उसके कारण ही बीमारी फैल रही है। इस पर अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे। अब कुंडू ने मोबाइल टावर का मुद्दा उठाया तो एसडीएम डा. मुनीश नागपाल के आदेश पर रिटौली कबूलपुर का टावर सील कर दिया गया। उसको सील करने के लिए जिला परिषद के डिप्टी सीईओ नरेंद्र धनखड़, वाइस चेयरमैन राजेंद्र वाल्मिकी, पार्षद दिनेश करौंथा, राजित अजायब भी पहुंचे। टावर की बिजली कटवाकर उस पर ताला जड़कर सील कर दिया गया। उसके बाद वे सुंदरपुर गांव में मोबाइल टावर पर पहुंचे। यहां भी एक टावर के गेट पर सील लगा दी गई और बिजली कटवा दी गई।
विज्ञापन


बताया गया है कि टावर 2007 में लगाया गया था और उस समय कंपनी की ओर से जिला परिषद से एनओसी नहीं ली गई। एनओसी का एक लाख रुपया बकाया है तो हर साल उसे रिन्यू कराना पड़ता है। इसके लिए हर साल 10 हजार रुपये जमा कराने होते हैं। इस तरह मोबाइल टावर कंपनी पर 1.90 लाख रुपये बकाया हैं। कार्रवाई के बाद दो गांवों में मोबाइल टावर बंद होने से वहां संबंधित कंपनियों के सिग्नल गायब हो गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान चलाया जाएगा: कुंडू

जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू का कहना है कि जिन मोबाइल टावर कंपनी ने जिला परिषद से एनओसी नहीं ली उन सभी को नोटिस भेजा गया था। उसके बावजूद किसी ने एनओसी नहीं ली, जिससे यह कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। जिप की आय बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed