{"_id":"615eab798ebc3e05ea603e3e","slug":"man-shot-dead-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में वारदात: इटावा के युवक की रोहतक में गोली मारकर हत्या, कार में मिला लहूलुहान शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा में वारदात: इटावा के युवक की रोहतक में गोली मारकर हत्या, कार में मिला लहूलुहान शव
Thu, 07 Oct 2021 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:40 PM IST
सार
सुनील काफी लंबे समय से गुरुग्राम में रह रहा था। वहां एक निजी कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता था। बुधवार शाम को वह गुरुग्राम से गोहाना के लिए निकला था, उसको उसको एक व्यापारी को पॉलिथिन के सैंपल दिखाने थे।
विज्ञापन
रोहतक में युवक की हत्या की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम की निजी कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करने वाले यूपी के इटावा निवासी 40 वर्षीय सुनील की रोहतक में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उसका शव शिमली और बालन्द गांव के बीच कार में मिला। सुनील को छाती में गोली मारी गई है। पुलिस को शक है कि सुनील की हत्या दूसरी जगह की गई है और शव रोहतक में छोड़ दिया गया। मृतक के परिजनों के आने के बाद मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी कांड का विरोध: सिद्धू का एलान, मंत्री पुत्र पर न हुई कार्रवाई तो करेंगे भूख हड़ताल
विज्ञापन
शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि सड़क किनारे सिमली गांव के पास बुधवार शाम से लावारिस हालत में कार खड़ी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली। कार में पिछली सीट पर एक युवक का शव रखा हुआ था। शव की तलाशी ली तो मिले दस्तावेज से मृतक की पहचान इटावा निवासी 40 वर्षीय सुनील पुत्र शिवरतन के तौर पर हुई।
विज्ञापन
इसके बाद मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो परिजनों ने बताया कि सुनील काफी लंबे समय से गुरुग्राम में रह रहा था। वहां एक निजी कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता था। बुधवार शाम को वह गुरुग्राम से गोहाना के लिए निकला था, उसको उसको एक व्यापारी को पॉलिथिन के सैंपल दिखाने थे। पुलिस को शक है कि वारदात लूटपाट के इरादे से अंजाम नहीं दी गई क्योंकि अगर लूटपाट होती हमलावर कार और नकदी भी ले जाते।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की शिनाख्त यूपी के इटावा निवासी सुनील के तौर पर हुई है। परिजनों को किसी पर शक है या पुरानी रंजिश है तो उनके आने के बाद ही पता चल सकेगा। - इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, थाना प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी