फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lover killed girlfriend and buried her body in Rohtak

प्रेमिका को मार डाला: जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, उसी ने की हत्या, जंगल में शव दफनाया

Fri, 25 Oct 2024 12:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Oct 2024 12:07 AM IST
सार

दिल्ली के नांगलोई की गर्भवती युवती थी। प्रेमी पर शादी के दबाव बनाने पर प्रेमी ने ही हत्या कर दी। आरोपी ने घर से 50 किलोमीटर दूर रोहतक के बहुअकबरपुर थाना क्षेत्र के जंगल में शव दबाया। भाई की शिकायत पर आरोपी प्रेमी और उसके दो दोस्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वहीं जंगल से शव बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Lover killed girlfriend and buried her body in Rohtak
मदीना गांव में मिला शव। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली के नांगलोई थानाक्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती की उसी के प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने घर से 50 किमी दूर रोहतक के मदीना क्षेत्र स्थित जंगल में आकर शव दफना दिया। भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके दोस्तों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


बाहरी दिल्ली जिला डीसीपी सचिन कुमार ने बताया कि नांगलोई क्षेत्र की रहने वाली युवती का पास के ही युवक संजू से प्रेम प्रसंग था। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। युवती ने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकरने लगा। 20 अक्तूबर को आरोपी ने युवती को करवाचौथ व्रत रखने के लिए तैयार किया।
विज्ञापन


व्रत खुलवाने के नाम पर वह युवती को अपने दो दोस्त पंकज और ऋतिक के साथ किराए की एक कार में घुमाने ले गया। आरोपी ने रास्ते में गला दबाकर युवती की हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए सभी रोहतक पहुंचे। आरोपियों ने थाना बहु अकबरपुर क्षेत्र स्थित मदीना गांव के जंगल में करीब 3 फुट गड्ढा खोदकर शव दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 अक्तूबर को युवती की गुमशुदगी हुई थी दर्ज
20 अक्तूबर को लापता होने के बाद युवती के भाई ने 21 अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी नांगलोई थाने में दर्ज कराई थी। भाई ने आरोपी संजू पर भी संदेह जताया था। दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की तो संजू के युवती से सबसे अधिक मोबाइल पर बात करने के साक्ष्य मिले। युवती के मोबाइल पर अंतिम कॉल भी संजू ने ही की थी। संदेह पर पुलिस ने संजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल ली। दिल्ली पुलिस ने बहु अकबरपुर थाना पुलिस से वार्ता कर शव को खेत से बरामद कर पीजीआईएमएस रोहतक भिजवा दिया है।

युवती को हुआ शक तो प्रेमी ने दबा दिया गला
पुलिस ने बताया कि रोहतक और बहादुरगढ़ के बीच हाईवे में ही युवती को अंदेशा हो गया था कि आज कुछ अनहोनी होगी। युवती ने विरोध शुरू किया तो आरोपी संजू ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।

भाई बोला- कई बार समझाया, पर नहीं सुनी बात
रोहतक में बहन के शव को खेत में दफनाया देखकर भाई अपने आंसू नहीं रोक पाया। उसने रोते हुए कहा कि कई बार बहन को समझाया था कि वह लड़का गलत है, उससे दूर रहे, लेकिन वह नहीं मानी और अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया।

दोस्ती में हुआ जीवन और परिवार बर्बाद
पंकज और ऋतिक ने दोस्ती में आकर आरोपी संजू की मदद की और अपना और परिवार का जीवन भी बर्बाद कर लिया। परिवारवालों को जब इस वारदात का पता चला तो वह सिर पकड़कर बैठ गए कि आखिर इस काम में साथ देने की क्या जरूरत थी।


मदीना गांव के पास 20 अक्तूबर को युवती को उसी के प्रेमी ने हत्याकर दफना दिया था। आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरी कार्रवाई दिल्ली पुलिस कर रही है। रोहतक पुलिस और एफएसएल प्रभारी सरोज दहिया ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य और नमूने जुटाए हैं। -प्रकाश चंद, थाना प्रभारी,बहु अकबरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed