{"_id":"57ebfbd24f1c1b6809574bf0","slug":"loot-robbery-crime-haryana-rohtak-fraud-case-two-criminal-policeman-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नाके से 100 कदम की दूरी पर दिल्ली बाईपास पर दिनदहाड़े लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस नाके से 100 कदम की दूरी पर दिल्ली बाईपास पर दिनदहाड़े लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खुद को पुलिसकर्मी बता जांच के लिए मांगा थैला और उसमें रखे 80 हजार रुपये उड़ाए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदात को रोकने और बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसपी ने शहर में कई जगह स्थाई पुलिस के नाके लगाए है। लेकिन, एसपी की यह कोशिश कामयाब होती नहीं दिख रही है। बुधवार दोपहर दिल्ली बाईपास पर पुलिस नाके से महज 100 मीटर की दूरी पर दो बाइक सवारों ने लूटपाट की। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बता जेल में ठूंसने की बात कहकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में अर्बन एस्टेट थाने ने जांच शुरू कर दी है।
रेवाड़ी के धवाना निवासी बेगराज पेशे से टेलर है। बुधवार को वह रोहतक के सेक्टर 14 में मदनलाल भारद्वाज से मिलने आया था। बेगराज ने बताया कि किसी काम के लिए मदनलाल से करीब 80 हजार रुपये लिये। रुपये थैले में लेकर वह दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली बाईपास की तरफ बस पकड़ने जा रहा था। बेगराज का कहना है कि दिल्ली बाईपास पर दो बाइक सवार युवक आए और उसको पास बुलाया। खुद को पुलिसकर्मी बताकर जेल में बंद करने की धमकी देकर उन्होंने थैला जांच के लिए मांगा। बेगराज ने उन्हें थैला दे दिया। जांच करने के बाद उन्होंने थैला वापस कर दिया। उनके जाने के बाद जब थैला देखा तो उसमें रुपये नहीं थे। बेगराज ने आरोपियों की तलाश की लेकिन वह नहीं दिखे। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
दिल्ली बाईपास से एमडीयू की ओर लगा है नाका
शहर में हो रही वारदातों को रोकने के लिए एसपी द्वारा लगाये गये स्थाई पुलिस नाके भी काम नहीं आ रहे है। पीड़ित ने पुलिस की व्यवस्था को लेकर सवाल उठा दिये है। नाकेबंदी के बावजूद न लूट रुक रही न ही चेन स्नैचर्स हत्थे चढ़ रहे। बुधवार को दिल्ली बाईपास से एमडीयू की ओर लगे नाके के बावजूद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
फिलहाल मामला संदिग्ध लग रहा है। क्योंकि शिकायत कर्ता बार-बार अपने बयान बदल रहा है। इस कारण जांच पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, अर्बन एस्टेट थाना