{"_id":"58963f0d4f1c1b3d63e802f9","slug":"labour-death-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन के निर्माण में लगे मजदूरों पर गिरी मिट्टी, एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीवर लाइन के निर्माण में लगे मजदूरों पर गिरी मिट्टी, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 05 Feb 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
बलियाणा गांव में एक कंपनी की ओर से बिछाई जा रही है सीवरेज लाइन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलियाणा गांव में बिछाई जा सीवरेज लाइन में पाइप लगाते समय बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी का ढेर गिरने से चार मजदूर दब गए। एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया।
बलियाणा गांव में करीब आठ महीने से एक कंपनी की तरफ से सीवरेज लाइन का काम चल रहा है। इसका ठेका एक निजी ठेकेदार को दिया गया है। सीवरेज लाइन में पाइप बिछाने के लिए जेसीबी से खुदाई करवाई गई थी। शनिवार शाम बिहार के खगड़िया स्थित लदौर निवासी कमल यादव (30), उसका भाई श्रुति यादव, बोनर और पन्नालाल पाइप डालने के लिए खोेदे गए गड्ढे में उतरकर पाइप लगा रहे थे। अचानक मिट्टी का ढेर गिरने से चार मजदूर दब गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मजदूरों ने ग्रामीणों और जेसीबी की मदद से 10 मिनट की जद्दोजहद के बाद मजदूरों को बाहर निकाला। चारों मजदूरों को पीजीआई ले जाया गया। डॉक्टरों ने कमल को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य मजदूरों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
दस फीट गहरी हो रही खुदाई
बताया जा रहा है कि बलियाणा में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा जा रहा है। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि बलियाणा में दस महीने से काम चल रहा है। करीब सात किमी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप
मजदूरों ने आरोप लगाया कि सीवरेज के निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। यह भी आरोप लगाया कि उन पर पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं करने का दबाव बनाया जा रहा है। मजदूरों ने बताया कि काम शुरू होने से पहले कई बार शिकायत की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। साथी मजदूरों ने मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में जब संबंधित ठेकेदार के मोबाइल नंबर पर बात करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल बंद मिला।
एक निजी कंपनी की तरफ से सीवरेज लाइन बिछाई जा रही है। लाइन के अंदर पाइप डालने के दौरान अचानक मिट्टी गिरने से हादसा हो गया। हादसे की सूचना मजदूर के परिजनों को दी गई है। फिलहाल किसी की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- एएसआई सुखबीर, आईएमटी चौकी इंचार्ज