फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jewelery and documents stolen from a house in Rohtak

रोहतक: विजय नगर में मकान से आभूषण व दस्तावेज चोरी, इसी घर में हुई थी चार लोगों की हत्या

Sun, 17 Oct 2021 12:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Oct 2021 12:33 PM IST
सार

हरियाणा के रोहतक में एक मकान से आभूषण और जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए हैं। यह मकान विजय नगर में है। इसी मकान में 27 अगस्त को चार लोगों की हत्या की गई थी। 

विज्ञापन
Jewelery and documents stolen from a house in Rohtak
इसी मकान से हुई चोरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के विजय नगर में एक मकान से आभूषण व जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए हैं। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी मकान में 27 अगस्त को चार लोगों की हत्या की कर दी गई थी। 

विज्ञापन


अपनों की हत्या के आरोपी अभिषेक के मकान से हजारों रुपये की नकदी, जरूरी दस्तावेज व अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। सांपला निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 27 अगस्त को विजय नगर में दामाद, बेटी, नातिन और नानी की गोली मारकर हत्या की कर दी गई थी।  
विज्ञापन


बेटी के मकान को संभालने का जिम्मा उसकी देवरानी व उसके पति को सौंपा गया था। घर में रखे आभूषण और जरूरी कागजात व अन्य सामान चोरी हो गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी अभिषेक के कमरे की तलाशी लेने पर यह सामान बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता राजेंद्र सिंह ने कहा कि हमें नहीं पता कब-कब हमारे मकान की तलाशी ली गई है। किसने उसमें से क्या और कितना सामान चुराया है। इसलिए इस मामले की जांच की जाए। शिवाजी कालोनी थाना प्रभारी बलवंत सिंह का कहना है कि हमें मकान में चोरी की शिकायत मिली है। मकान से कुछ कपड़े चोरी होने की बात सामने आई है। इस मामले में केस दर्जकर पड़ताल शुरू कर दी गई है।


अगस्त में हुई थी चार लोगों की हत्या
इसी साल 27 अगस्त को रोहतक के विजय नगर में  प्रॉपर्टी डीलर बबलू, उसकी पत्नी बबली और उसकी सास रोशनी व बेटी नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 20 वर्षीय इकलौते बेटे अभिषेक को पुलिस चारों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पैसा न देने पर नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी अभी जेल में है। अब उसके मकान में चोरी की वारदात हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed