{"_id":"58ced2504f1c1b2f4a1a1338","slug":"jasia-reservation-ladies-commands-relly","type":"story","status":"publish","title_hn":" जसिया धरने पर डटी रही महिलाएं, शाम को पुरुषों ने संभाली कमान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जसिया धरने पर डटी रही महिलाएं, शाम को पुरुषों ने संभाली कमान
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
जसिया धरने पर मंच
- फोटो : amar ujala
जसिया धरने की कमान रविवार को महिलाओं ने संभाले रखी। मंच से भी आंदोलन की तैयारियों का आह्वान करती रही। शाम को दिल्ली कूच स्थगित होने की जानकारी मिलते ही सभी तैयारियां रोक दी गई हैं। उधर, यशपाल मलिक ने स्पष्ट किया है कि सरकार के आश्वासन पर दिल्ली कूच का कार्यक्रम स्थगित किया है। जसिया समेत अन्य जिलों में चल रहे बड़े धरने सांकेतिक तौर पर जारी रहेंगे। धरने खत्म करने के संबंध में निर्णय 26 मार्च को जींद में होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। जिन जिलों में दो-दो धरने चल रहे हैं वह धीरे-धीरे 26 मार्च से पहले खत्म कर दिए जाएंगे।
बीस मार्च को दिल्ली कूच की तैयारियों के संबंध में जसिया धरने पर सुबह से ही महिलाएं पहुंचने लगी थीं। दोपहर तक धरनास्थल पर काफी संख्या में महिलाएं पहुंच गईं। धरने का नेतृत्व कर रही महिलाओं ने भाषण के माध्यम से दूसरी महिलाओं में जोश भरा। सभी दिल्ली कूच को लेकर उत्साहित थे, लेकिन शाम को दिल्ली कूच स्थगित होने की जानकारी मिलते ही पुरुषों ने धरने की कमान संभाल ली।
आज जाएंगे फतेहाबाद और कल आएंगे जसिया
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक सोमवार को फतेहाबाद जाएंगे। मंगलवार को जसिया धरनास्थल पर आकर लोगों को सरकार के साथ हुई वार्ता की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन की लापरवाही से हुई घटना : मलिक
फतेहाबाद की घटना पर यशपाल मलिक का कहना है कि यह पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुई है। सरकार से मांग की जाएगी कि इस मामले में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी हैं उसकी जांच करके कार्रवाई की जाए।