{"_id":"57c5f5bb4f1c1bde042cb1e5","slug":"jail-suspend-dsp-abuse-on-duty-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के बाहर ड्यूटी लगाई तो डीएसपी को दी गालियां, सस्पेंड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल के बाहर ड्यूटी लगाई तो डीएसपी को दी गालियां, सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 31 Aug 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
ssdfd
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल से बाहर ड्यूटी लगाने पर सुनारिया जेल में कार्यरत जेल वार्डर को इतना गुस्सा आया कि उसने जेल डीएसपी के सामने ही दूसरे डीएसपी को गालियां देनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं कई अभद्र टिप्पणी भी की। इस पर संज्ञान लेते हुए जेल प्रशासन ने वार्डर सुनील को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।
जेल अधीक्षक दयानंद मंडौला ने बताया कि कई दिन पहले एक वार्डर सिपाही सुनील की ड्यूटी जेल के बाहर लगा दी गई थी। इसके बाद रात दस बजे जब वार्डर के पास जेल डीएसपी राकेश लोहचब पहुंचे तो वार्डर ने ड्यूटी लगाने वाले डीएसपी को गालियां देनी शुरू कर दी। इस पर डीएसपी राकेश ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वार्डर यही नहीं रुका और उक्त डीएसपी के खिलाफ कई अभद्र टिप्पणी भी कर दी। वार्डर की करतूत के बारे में डीएसपी ने अधीक्षक मंडौला को बताया और वार्डर के खिलाफ शिकायत दी। इस पर जेल अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच के बाद वार्डर को सस्पेंड कर दिया। कार्रवाई की सारी रिपोर्ट जेल प्रशासन ने जेल महानिदेशक कार्यालय में भी भेज दी है। अब सिपाही को मुख्यालय में बुलाया गया है। उसके खिलाफ स्थानीय स्तर पर विभागीय जांच भी शुरू हो चुकी है।