{"_id":"56f2f38a4f1c1b2367f14d24","slug":"former-cm-hooda-plot-hatched-riots-action-evidence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम हुड्डा ने रची दंगों की साजिश, सबूत मिलते ही कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सीएम हुड्डा ने रची दंगों की साजिश, सबूत मिलते ही कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
Updated Thu, 24 Mar 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा में बजट पेश करने जाते हुए कैप्टन अभिमन्यु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में हुए दंगों में सरकार ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेताओं को पूरी तरह से घेर लिया है और अब पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की परेशानी बढ़ती दिख रही है। क्योंकि सरकार में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने उनपर दंगों की साजिश रचने का सीधा आरोप लगाया है और सबूत मिलते ही कार्रवाई करने की बात कही है।
इसके लिए अभी जांच कराई जा रही है और इसकी जांच कर रही एजेंसियां सबूत जुटाने में लगी है। वित्तमंत्री ने साफ कर दिया है कि दंगे की साजिश रचने वाला कोई नहीं बचेगा, चाहे वह किसी भी पार्टी से ताल्लुक रखता हो।
प्रदेश कार्यालय पहुंचे वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बातचीत में कहा कि आरक्षण आंदोलन की आड़ में बड़ी राजनीतिक साजिश रची गई थी। क्योंकि आरक्षण को लेकर जाटों की सभी मांगों को सरकार ने मान लिया था और जाट नेताओं के साथ बैठक करके आरक्षण देने का आश्वासन भी दिया गया था। लेकिन उसके बाद भी आंदोलन किया गया और हरियाणा को बंधक बना लिया गया। उनके अनुसार राजनीतिक साजिश के तहत ही पूरा हरियाणा बंधक बनाया गया और कांग्रेसियों ने गैर कांग्रेसियों को चुन-चुनकर नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
वित्तमंत्री ने आरोप लगाया कि यह पूरी साजिश पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने रची थी और इसमें सबसे पहला मोहरा उनका राजनीतिक सलाहकार प्रो. विरेंद्र सिंह पकड़ा जा चुका है। अब जांच एजेंसियां अपना काम कर रही है और यह देख रही है कि इस साजिश में किस-किस नेता का हाथ है। क्योंकि पूर्व सीएम का नाम खुलकर सामने आ गया है, लेकिन अभी सबूत तलाशे जा रहे है।
वित्तमंत्री ने यह भी साफ कर दिया कि उनके खिलाफ सबूत मिलते ही कार्रवाई करते हुए कड़ा शिकंजा कसा जाएगा। पूर्व सीएम के अलावा भी राजनीतिक चेहरे सामने आने का दावा वित्तमंत्री ने किया है और उनका कहना है कि सरकार किसी भी साजिश रचने वाले को नहीं छोड़ेगी। वह सभी जेल में जाएंगे, जिन्होंने दंगे की साजिश रचकर आम जनता को दर्द पहुंचाया है।