फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Firing on truck driver in rohtak

Rohtak Firing: लिफ्ट मांगने पर बाइक सवार युवकों ने ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, पुरानी रंजिश में की वारदात

Sun, 04 Sep 2022 09:37 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 04 Sep 2022 09:37 AM IST
सार

सैमाण निवासी राजेश ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। रोहतक में मकड़ोली रोड पर रहता है। शनिवार की रात करीब 11 बजे अपने दोस्त भाली निवासी विरेंद्र के पास जा रहा था। रास्ते में पीर के पास उसने बाइक सवार दो युवकों को इशारा करके लिफ्ट मांगी।

विज्ञापन
Firing on truck driver in rohtak
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहतक में हिसार रोड पर पीर के पास बाइक सवार दो युवकों ने लिफ्ट मांगने पर एक ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी। वह अपने दोस्त से मिलने बाइक पर भाली गांव में जा रहा था। पुलिस ने सुंदर उर्फ सुंडा सहित दो के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सैमाण निवासी राजेश ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। रोहतक में मकड़ोली रोड पर रहता है। शनिवार की रात करीब 11 बजे अपने दोस्त भाली निवासी विरेंद्र के पास जा रहा था। रास्ते में पीर के पास उसने बाइक सवार दो युवकों को इशारा करके लिफ्ट मांगी। युवकों ने बाइक रोक दी। नजदीक आए तो उसने बाइक चलाने वाले युवक सुंदर उर्फ सुंडा को पहचान लिया, जिसे उसने भाली गांव में देखा था। उसे देखते हुए युवक सुंदर उर्फ सुंडा बोला, अच्छा तू है। यह कहते ही बायें पैर में गोली मार दी। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। उसे राहगीरों ने पीजीआई में दाखिल कराया, जहां अब हालत खतरे से बाहर है। राजेश यह नहीं बता पा रहा है कि युवकों की उससे क्या रंजिश थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed