{"_id":"623579f5980ffa12f6019da0","slug":"firing-on-shopkeeper-in-village-baliyana-of-rohtak-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: मोबाइल विक्रेता पर अंधाधुंध फायरिंग, दुकान में घुसकर बचाई जान, होली पर वारदात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: मोबाइल विक्रेता पर अंधाधुंध फायरिंग, दुकान में घुसकर बचाई जान, होली पर वारदात
Sat, 19 Mar 2022 12:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Mar 2022 12:06 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक गांव बलियाना निवासी मंजीत ने बताया कि गांव के अड्डे पर उसकी मोबाइल फोन रिपेयरिंग की दुकान है। डेढ़ साल से उसका गांव के युवक अमित से झगड़ा चल रहा है।
विज्ञापन
रोहतक में फायरिंग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुरानी रंजिश के चलते होली पर रोहतक के बलियाना गांव में अड्डे पर कुछ लोगों ने एक मोबाइल विक्रेता पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दुकानदार ने दुकान के अंदर घुसकर शटर बंद किया, ताकि जान बच सके। इस संबंध में आईएमटी थाने में हत्या के प्रयास व दूसरी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गांव बलियाना निवासी मंजीत ने बताया कि गांव के अड्डे पर उसकी मोबाइल फोन रिपेयरिंग की दुकान है। डेढ़ साल से उसका गांव के युवक अमित से झगड़ा चल रहा है। उसने अमित और उसके परिजनों के खिलाफ आईएमटी थाने में केस भी दर्ज करवाया था। इस कारण अमित और उसके परिजन रंजिश रखे हुए हैं। शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे वह दुकान से घर जा रहा था। रास्ते में अमित का पिता उससे गाली गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो अपने बेटे को आवाज दी, बेटा बंदूक निकाल कर लाओ। वह डर के मारे दुकान में जाकर छुप गया। उसके पास गांव का युवक अजय था। उसने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। थोड़ी देर बाद अमित, उसका पिता सहित चार लोग जो हथियार लिए हुए आए और दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो फायरिंग कर दी। वह बचने के लिए दुबक कर बैठ गया। इसी बीच ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बलियाना गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता के बयान पर अमित व अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। जल्द आरोपी पक्ष से भी पूछताछ की जाएगी। - इंस्पेक्टर कैलाशचंद, थाना प्रभारी आईएमटी
विज्ञापन विज्ञापन