{"_id":"56e073764f1c1b845c8b456f","slug":"fire-put-themselves-under-stress-wife-and-son-scorching-3-scorching-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव में खुद को लगाई आग, बचाने गए पत्नी और बेटा भी झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तनाव में खुद को लगाई आग, बचाने गए पत्नी और बेटा भी झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
रोहतक में तीन झुलसे
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर तीन में रहने वाले एक व्यक्ति से गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 27 लाख रुपये हड़प लिए गए। ये रुपये नहीं मिले तो पीड़ित तनाव में आ गया और उसने बुधवार को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। आग बुझाने में उसकी पत्नी और बेटा भी झुलस गया, जिनको दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित की पत्नी के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर तीन में रहने वाले अनिल से वर्ष 2013 में गैस एजेंसी दिलाने की एवज में प्रदीप देशवाल निवासी खेड़ी दमकन जिला सोनीपत हाल ओमेक्स सिटी रोहतक ने 58 लाख रुपये लिए थे। ये रुपये चेकों के अलावा 27 लाख कैश अलग-अलग दिनों में दिया गया था, लेकिन उसके बावजूद अनिल को गैस एजेंसी नहीं दिलवाई गई। इसके बाद अनिल ने रुपये मांगे तो प्रदीप ने देने से इन्कार कर दिया। अनिल ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर कर रखी थी, लेकिन वहां से शिकायत वापस लेने के लिए भी उसको धमकी मिल रही थी। इस कारण अनिल काफी तनाव में रहने लगा।
अनिल के पिता ने बताया कि प्रदीप देशवाल के रुपये नहीं देने से तनाव में रहने के कारण ही उसने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे बचाने में उसकी पत्नी रेणू और बेटा भी झुलस गए। रेणू को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्बन एस्टेट थाना एसएचओ बालकिशन ने बताया कि अस्पताल में जाकर रेणू के बयान लिए गए थे। जिसके आधार पर प्रदीप देशवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।