{"_id":"586968b34f1c1b3f7aeebe36","slug":"crime-accident-fogg-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: माड़ौदी चौक पर एक के बाद एक भिड़े तीन वाहन, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरे का कहर: माड़ौदी चौक पर एक के बाद एक भिड़े तीन वाहन, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 02 Jan 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
हादसे में खाटू श्याम जा रहे परिवार के दो लोगों सहित अन्य घायल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे की वजह से रविवार सुबह एक के बाद एक तीन वाहन आपस में भिड़ने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया।
सुबह करीब सात बजे दिल्ली की तरफ से एक टाटा 407 आ रही थी। चालक ने माड़ौदी चौक पर रास्ता पूछने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिये। कोहरे की वजह से पीछे से आ रही टैंपो ट्रेवल बस टाटा 407 से टकरा गई। वहीं पीछे आ रही इनोवा भी बस से भिड़ गई। तीनों वाहनों के आपस में भिड़ने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। लोगों के मदद से घायलों को पीजीआई लाया गया। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में घायल इनोवा में सवार राजेश गुप्ता और मुकेश गुप्ता ने बताया कि वह खाटू श्याम जा रहे थे। अभी दोनों पीजीआई में ही उपचाराधीन है। जबकि बस में सवार लोग दिल्ली से हिसार जा रहे थे।