{"_id":"64267e3a8ab575c8140ff133","slug":"case-filed-against-aap-leaders-for-pasting-posters-on-national-highway-in-rohtak-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: नेशनल हाइवे पर पोस्टर लगाने पर आप नेताओं के खिलाफ केस दर्ज, तहसीलदार बोले- पहले नहीं ली गई अनुमति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: नेशनल हाइवे पर पोस्टर लगाने पर आप नेताओं के खिलाफ केस दर्ज, तहसीलदार बोले- पहले नहीं ली गई अनुमति
Fri, 31 Mar 2023 12:01 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:01 PM IST
सार
रोहतक पुलिस के मुताबिक तहसीलदार सांपला गुलाब सिंह को 30 मार्च को आम आदमी पार्टी के प्रर्दशन के चलते ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया था। पुलिस की टीम के साथ जब शहर में गश्त की तो देखा कि नवीन ओहल्याण व विष्णु पंवार ने आम आदमी पार्टी का एक बड़ा पोस्टर नेशनल हाइवे नंबर नौ पर बने फ्लाईओवर के ऊपर लगा रखा है।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में सांपला के नजदीक रोहतक-दिल्ली नेशनल हाइवे पर पोस्टर लगाने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। आप नेता नवीन ओहल्याण व विष्णु पंवार के खिलाफ तहसीलदार के आदेश पर प्राॅपर्टी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांपला तहसीलदार के आदेश पर सांपला पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक तहसीलदार सांपला गुलाब सिंह को 30 मार्च को आम आदमी पार्टी के प्रर्दशन के चलते ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया था। पुलिस की टीम के साथ जब शहर में गश्त की तो देखा कि नवीन ओहल्याण व विष्णु पंवार ने आम आदमी पार्टी का एक बड़ा पोस्टर नेशनल हाइवे नंबर नौ पर बने फ्लाईओवर के ऊपर लगा रखा है।
विज्ञापन
जांच की तो पता चला कि इसकी अनुमति नहीं ली गई है। आप नेताओं की तरफ से सरकारी संपति का स्वरूप बिगाड़ कर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करे हुए आप नेताओं के खिलाफ प्रॉपर्टी एक्ट 1989 व आईपीसी की धारा 427 व 34 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन