{"_id":"e9085fecb5e32f963ec73c9330c6a690","slug":"asi-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई सस्पेंड, तीन के खिलाफ विभागीय जांच शुरू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएसआई सस्पेंड, तीन के खिलाफ विभागीय जांच शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 25 Aug 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस हिरासत में युवक की मौत मामले में सदर थाना एएसआई सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
सुरेंद्र सहित मुंशी ओमबीर और सिपाही अशोक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस के उच्च अधिकारियों की मानें तो मामले में अमित सांगवान को घर से उठाकर मेडिकल जांच नहीं कराने सहित अन्य लापरवाही सामने आई है। इसी कारण पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई झज्जर के एसपी ने की, जो उस दिन एसपी शशांक आनंद की अनुपस्थित में जिले का कार्यभार देख रहे थे। इसकी स्टेटस रिपोर्ट सोमवार को एसपी शशांक आनंद को सौंपी गई है।
गौरतलब है कि बुधवार रात भालौठ निवासी अमित सांगवान पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर कुलदीप, उसकी पत्नी प्रियंका, कुलदीप के भाई अमित और उसके दोस्त शमशेर ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन
बाद में अमित की मां उसे घायल हालत में घर ले गई। इधर, छेड़छाड़ की शिकायत पर सदर थाना पुलिस आरोपी अमित को देर रात घर से घायलावस्था में उठा ले गई। रात में पुलिस हिरासत में ही अमित की मौत हो गई।