फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   arrest, vigilance, officers, budget, fraud, rohtak, bribery, haryana

पीजीआई का बजट प्लानिंग अफसर रिश्वत लेने में दोषी

Sat, 16 Jul 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 16 Jul 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
arrest, vigilance, officers, budget, fraud, rohtak, bribery, haryana
सजा सोमवार को होगी, विजिलेंस ने पकड़ा था रंगेहाथ, कोर्ट में चल रहा था मामला - फोटो : Demo pic
ठेकेदार का 65 लाख का बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांगने वाले पीजीआई के बजट प्लानिंग अफसर पर दोष साबित हो गया है। ठेकेदार ने विजिलेंस में शिकायत करके अफसर को रंगेहाथ पकड़वाया था। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्वनी कुमार की कोर्ट ने शुक्रवार को उसे दोषी मान लिया। अदालत अब सोमवार को सजा सुनाएगी।
विज्ञापन


झज्जर के बिसान के रहने वाले हरेंद्र सिंह वर्ष 2013 में डेल्टा गार्ड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत थे। इस कंपनी के पास पीजीआई का सफाई कर्मचारी व बैरर का ठेका था। ठेका एक जनवरी 2013 से शुरू हुआ और उनका पीजीआई पर सितंबर 2013 तक 65 लाख रुपया बकाया था। कंपनी के अधिकारियों ने बकाया रुपया देने के लिए पत्र दिया तो पीजीआई के बजट प्लानिंग अफसर एसएन चावला ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग ली। इस पर हरेंद्र सिंह ने विजिलेंस में शिकायत कर दी और बजट प्लानिंग ऑफिसर को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़वा दिया। मामले में हरेंद्र सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसके बाद से यह मामला कोर्ट में चल रहा था। शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्वनी कुमार ने सबूत व गवाहों के आधार पर एसएन चावला को दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed