फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   appeal against baba ramdev accepted , baba ramdev rong speech, home state minister subhash

भड़काऊ भाषण पर रामदेव के खिलाफ केस दर्ज करने की याचिका मंजूर

Fri, 08 Apr 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Fri, 08 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
appeal against baba ramdev accepted , baba ramdev rong speech, home state minister subhash
रामदेव - फोटो : getty
सद्भावना सम्मेलन में भड़काऊ भाषण देने के मामले में स्वामी रामदेव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। स्वामी रामदेव के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कर एसपी ऑफिस में शिकायत देने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व गृह राज्य मंत्री सुभाष बतरा अब कोर्ट पहुंच गए हैं। बतरा ने एसीजेएम अश्विनी कुमार की कोर्ट में स्वामी रामदेव पर केस दर्ज करने की याचिका दायर की है। याचिका को स्वीकार कर लिया गया है और शुक्रवार को इस पर सुनवाई होगी। कोर्ट ने शुक्रवार को ही पूर्व मंत्री को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है, उसके बाद कोर्ट अपना फैसला दे सकता है।
विज्ञापन


रोहतक में 3 अप्रैल को नई अनाज मंडी में सद्भावना सम्मलेन रखा गया था। बतरा का आरोप है कि सम्मेलन में मंच से रामदेव ने भड़काऊ भाषण दिया। उन्होंने मंच से कहा है कि अगर देश में कानून नहीं होता तो भारत माता की जय नहीं बोलने वाले एक नहीं, बल्कि लाखों के सिर काट देते। इस बयान पर पूर्व मंत्री व अन्य 9 लोगों ने एसपी शशांक आनंद के कार्यालय में शिकायत दी थी। शिकायत में रामदेव के खिलाफ माहौल बिगाड़ने पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी। एसपी ने मामले में जांच कराकर केस दर्ज कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन केस दर्ज नहीं होने पर पूर्व गृह राज्य मंत्री सुभाष बतरा अब कोर्ट पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed