{"_id":"583b3f054f1c1b1d2a0888df","slug":"alert-in-haryana-after-punjab-nabha-jail-break","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हाई अलर्ट, नाकेबंदी कर पंजाब नंबर के वाहनों की गहन चेकिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले में हाई अलर्ट, नाकेबंदी कर पंजाब नंबर के वाहनों की गहन चेकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 28 Nov 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
पटियाला नाभा जेल ब्रेक: एक आतंकवादी समेत छह कैदी फरार होने के बाद सुनारिया जेल की बढ़ाई गई सुरक्षा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला की नाभा जेल से एक आतंकवादी सहित छह कैदियों के फरार होने के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर मोहम्मद अकील ने प्रदेश भर के आईजी और एसपी को जिले की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही जिला जेल की सुरक्षा भी बढ़ाने को कहा। ऐसे में बस अड्डों, रेलवे स्टेशन सहित जिले में नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। इसके अलावा पंजाब नंबर की वाहनों की देर रात तक गहनता से जांच की गई।
पटियाला की नाभा जेल से आतंकवादी सहित कैदियों के फरार होने के बाद पंजाब से लगे हरियाणा के जिले सहित पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब पुलिस ने कैदियों के हरियाणा की तरफ भागे जाने की आशंका जाहिर की है। मामले में पंजाब पुलिस ने आरोपियों के संबंध में मिले कुछ सुराग भी हरियाणा पुलिस साझा किये हैं। एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर मोहम्मद अकील के निर्देश के बाद जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मुख्यालय के संपर्क में हैं। मुख्यालय ने खासतौर पर सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, जींद और कैथल में सक्रियता बढ़ाने के आदेश दिये हैं। इन जिलों की सीमा पंजाब के बार्डर से मिलती है। इस वजह से फरार कैदी इन जिले में घुसने की कोशिश कर सकते हैं।
रेलवे स्टेशन पर भी बढ़ी मुस्तैदी
रेलवे स्टेशन पर भी मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। यहां भी जीआरपी और आरपीएफ को अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर भी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इस तरह सुनारिया जेल के आसपास भी सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं। विशेष तौर पर पार्किंग और हरियाणा में प्रवेश करने वाले पंजाब नंबर के वाहनों पर पुलिस की नजर है। इनकी चेकिंग गहनता से की जा रही है।