फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A man robbed by three culprits in Rohtak 

रोहतक में वारदात: ससुराल पैसे देने जा रहे युवक पर हमला, 50 हजार-बाइक और मोबाइल छीना

Sat, 11 Sep 2021 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Sep 2021 12:23 PM IST
सार

वारदात फरमाणा और दौरड़ गांव के बीच रजबाहे की पुलिया पर हुई। आरोपी युवक से 50 हजार की नकदी, बाइक और मोबाइल फोन छीनकर ले गए। महम थाने में लूट का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
A man robbed by three culprits in Rohtak 
हरियाणा में लूट। - फोटो : DEMO

विस्तार

रोहतक में शनिवार तड़के साढ़े चार बजे बाइक पर ससुराल पैसे देने जा रहे जींद के युवक को तीन युवकों ने हमला कर लूट लिया। फरमाणा और दौरड़ गांव के बीच रजबाहे की पुलिया पर वारदात हुई। आरोपी युवक से 50 हजार की नकदी, बाइक और मोबाइल फोन छीनकर ले गए। महम थाने में लूट का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जींद के शर्मा नगर, मूल रूप से ईगराह गांव निवासी रामभज ने दी शिकायत में बताया कि उसे अपनी ससुराल में रिश्तेदार मनोज को पैसे देने थे। तड़के करीब साढ़े 4 बजे वह बाइक पर फरमाणा गांव के लिए चला। रास्ते में जब रजबाहे की पुलिया पर पहुंचा तो तीन युवक एक बाइक के साथ खड़े थे। नजदीक से निकलने लगा तो एक ने उसके सिर और हाथ पर लाठी मारी। हेलमेट के चलते सिर में चोट नहीं आई, लेकिन हाथ टूट गया। वह पुलिया पर गिर गया। तीनों युवक उसकी जेब से 50 हजार रुपये के साथ बाइक व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed