फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ईरानी गिरोह के संबधित फाइल नंबर-तीन

ईरानी गिरोह के संबधित फाइल नंबर-तीन

Tue, 05 Mar 2019 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
ईरानी गिरोह के संबधित फाइल नंबर-तीन
ईरानी गिरोह मामले में लापरवाही पर एसआई समेत दो लाइन हाजिर
विज्ञापन

-रविवार को आरोपी को पुलिस के हवाले करने के बावजूद नहीं दर्ज किया गया केस
-विदेशी नागरिक के पकड़े जाने के बावजूद मामले को हल्के में लेना पड़ा भारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। ठगी करने वाले ईरानी गिरोह के पकड़े गए गुर्गे पर कार्रवाई करने के मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधिकारी ने एसआई समेत दो को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
बहु जमालपुर गांव में ठगी करने पहुंचे ईरानी व्यक्ति को लोगों ने पकड़कर सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। व्यापारी ने पुलिस को शिकायत भी दी थी। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी को शिवाजी कॉलोनी पुलिस के हवाले कर दिया। कहा था कि पूर्व में शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुए ठगी के मामले में आरोपी शामिल था। शिवाजी कॉलोनी पुलिस ही मामले में कार्रवाई करेगी। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। शिवाजी कॉलोनी पुलिस द्वारा ही मामले में कार्रवाई करने की बात कही गई।
विज्ञापन

विदेशी नागरिक के पकड़े जाने के बावजूद तत्काल कार्रवाई न करने के मामले को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। अधिकारियों ने एसआई और एक हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों की जांच कराई जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि ईरानी के रोहतक में घूमने के बावजूद पुलिस को क्यों जानकारी नहीं हुई, इसकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed