फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जनता को बेहतर पुलिस सर्विस, चिल्ड्रन सेफ्टी होगी प्राथमिकता-आईजी

जनता को बेहतर पुलिस सर्विस, चिल्ड्रन सेफ्टी होगी प्राथमिकता-आईजी

Sat, 23 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
जनता को बेहतर पुलिस सर्विस, चिल्ड्रन सेफ्टी होगी प्राथमिकता-आईजी
जनता को देंगे बेहतर पुलिस सर्विस, चिल्ड्रन सेफ्टी होगी प्राथमिकता : आईजी
विज्ञापन

- रोहतक रेंज के नवनियुक्त आईजी संदीप खिरवार से अमर उजाला ने की विशेष बातचीत
- दिल्ली के अलावा हिसार, पंचकूला, सीबीआई में भी एसपी व डीआईजी हर चुके हैं संदीप, मंगलवार को करेंगे ज्वाइन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। यूरोपियन देश कोसोवो में यूनाइटेड मिशन समेत कई विशेष अभियान चला चुके रोहतक रेंज के नए आईजी मंगलवार को चार्ज ग्रहण करेंगे। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर पुलिस सर्विस देना, शिकायतों का निस्तारण व चिल्ड्रन सेफ्टी उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगी। बदमाशों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

रोहतक रेंज के आईजी नवदीप विर्क का ट्रांसफर हाल ही में करनाल रेंज में कर दिया गया था। गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर संदीप खिरवार को रोहतक रेंज का आईजी बनाया गया है। हालांकि अभी नए आईजी ने चार्ज ग्रहण नहीं किया है। नए आईजी संदीप खिरवार से अमर उजाला ने फोन पर बातचीत की। आईजी ने बताया कि वह वर्ष 1995 बेंच के आईपीएस अधिकारी हैं। दिल्ली में उनकी पहली ज्वाइनिंग हुई थी। इसके बाद वह एसीपी पहाड़गंज, एसएसपी अंबाला, एसपी हिसार, सीबीआई, एसएसपी पंचकूला, कैथल, यमुनानगर, डीआईजी सीबीआई और पिछले दो साल से गुरुग्राम में पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात थे। बताया कि यूरोप के कोसोवो में हुए यूनाइटेड मिशन भी वह शामिल रहे।
विज्ञापन


बताया कि उनकी प्राथमिकता बदमाशों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ जनता को बेहतर पुलिस सर्विस, शिकायतों का निस्तारण, चिल्ड्रन सेफ्टी देना है। कहा कि जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पब्लिक व पुलिस के बीच रिलेशन मधुर बनाने का भी प्रयास किया जाएगा। वह मंगलवार को रोहतक के आईजी का पद ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता और पिता है डॉक्टर
आईजी ने बताया कि उनके पिता यूबी सिंह व माता निर्मल सिंह दिल्ली में ही डॉक्टर हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का भी निस्तारण कराया जाएगा। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।


फोटो परिचय
एमए-3
आईजी संदीप खिरवार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed