फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पश्चिम बंगाल से लाकर युवतियों से देह व्यापार कराने वाली महिला गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल से लाकर युवतियों से देह व्यापार कराने वाली महिला गिरफ्तार

Tue, 29 May 2018 02:35 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल से लाकर युवतियों से देह व्यापार कराने वाली महिला गिरफ्तार
नौकरी का सब्जबाग दिखाकर युवतियों से देह व्यापार कराने वाली बनारस की महिला रोहतक से गिरफ्तार
विज्ञापन

- पिछले सात साल से करा रही थी देह व्यापार का धंधा
- पश्चिम बंगाल की पीड़िता ने 18 मई को लेख टाउन धीधान नगर थाने पर दर्ज कराया था केस
- एक गिरफ्तार आरोपी को लेकर रोहतक पहुंची पश्चिम बंगाल पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नौकरी का सब्जबाग दिखाकर हरियाणा में पश्चिम बंगाल की युवतियों को लाकर देह व्यापार कराने वाली बनारस की महिला को पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोमवार को रोहतक के अर्बन स्टेट थाने की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को पश्चिम बंगाल पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। पिछले सात साल से उक्त महिला पश्चिम बंगाल की युवतियों से देह व्यापार करा रही थी।
अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सोमवार को पश्चिम बंगाल के लेख टाऊन धीधान नगर थाने के सब इंस्पेक्टर मिलन कुमार अपनी टीम के साथ थाने पर पहुंचे तथा आमद दर्ज कराई। बताया कि 18 मई को पश्चिम बंगाल की ही एक नाबालिग लड़की ने थाने पर कोलकाता के इस्लाम, बनारस की महिला गीता सरोज उर्फ काजल समेत तीन के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर हरियाणा के रोहतक में ले जाकर देह व्यापार कराने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने चार दिन पूर्व ही आरोपी कोलकाता निवासी इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी इस्लाम को लेकर पुलिस सोमवार को रोहतक पहुंची। आरोपी की निशानदेही पर अस्थल बोहर गांव से बनारस की महिला गीता सरोज उर्फ काजल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी महिला ने नाबालिग को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलनी की बात को भी स्वीकार कर लिया। बताया गया कि महिला पिछले सात साल से पश्चिम बंगाल की युवतियों को लाकर उनसे देह व्यापार करा रही थी। पश्चिम बंगाल पुलिस आरोपी महिला को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई। गिरोह में स्थानीय निवासियों के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अधिकारी भी रहे साथ
छापेमारी के दौरान बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य बाल कृष्ण गोयल, सदस्य दीपा जैन, महिला थाना एसएचओ गरिमा भी साथ रही। बाल कृष्ण गोयल व दीपा जैन ने बताया कि बच्चों के खिलाफ किसी भी तरह का शोषण हरियाणा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी इस तरह से बच्चों की तस्करी कर हरियाणा लाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। जल्द ही फरार तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मिलन कुमार, सब इंस्पेक्टर, लेख टाउन धीधान नगर थाना, पश्चिम बंगाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed