फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पशु अस्पताल में दिन दहाड़े डाक्टर और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को बंधक बनाकर लूट

पशु अस्पताल में दिन दहाड़े डाक्टर और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को बंधक बनाकर लूट

Sat, 07 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
पशु अस्पताल में दिन दहाड़े डाक्टर और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को बंधक बनाकर लूट
पशु अस्पताल में दिनदहाड़े डॉक्टर और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को बंधक बनाकर लूट
विज्ञापन

पुलिस से बचने को भाग रहे बदमाशों की कार चुलियाना मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी
- बदमाश मौके से हुए फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। क्षेत्र के कबूलपुर गांव के पशु अस्पताल में तैनात डाक्टर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बनाकर एक कमरे में डाल दिया तथा दो मोबाइल और नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार होने लगे। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की घेराबंदी शुरू की। पुलिस के बचने के प्रयास में बदमाशों की गाड़ी चुलियाना मोड़ के पास पलट गई। मगर बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। शिवाजी कॉलोनी थाने पर केस दर्ज किया गया है।


रोतहक की फ्रें ड्स कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह कबूलपुर के पशु अस्पताल में डॉक्टर हैं। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को भी कार में सवार होकर नरेंद्र अस्पताल पहुंचे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनिल के साथ वह अस्पताल में कार्य कर रहे थे। बताया कि दोपहर करीब 11:45 बजे अस्पताल में चार युवक पहुंचे तथा पशुओं को दिखाने की बात कहने लगे। डॉक्टर ने पशुओं को लाने की बात कहीं। इसी बीच दो युवकों ने डॉक्टर और कर्मचारी पर पिस्तौल तान दी। पिस्तौल के बल पर दोनों के मोबाइल, करीब दो हजार की नकदी लूट ली। यहीं नहीं विरोध करने पर दोनों को एक कमरे में बंधक बनाकर डाल दिया। इसके बाद बदमाश एक कार में सवार होकर मौके से भागने लगे। शोर होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। बताया कि पुलिस से बचने के प्रयास में बदमाशों की कार चुलियाना मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। शिवाजी कॉलोनी थाने पर डॉक्टर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


कोट
डॉक्टर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
- राजेंद्र सिंह, एसएचओ, शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed