फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या के बाद हरिद्वार में ली थी शरण

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या के बाद हरिद्वार में ली थी शरण

Tue, 29 May 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या के बाद हरिद्वार में ली थी शरण
हिस्से से ज्यादा शराब पीने पर हुए झगड़े में दोस्तों ने की थी विनोद की हत्या, फिर भाग गए हरिद्वार
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या के बाद हरिद्वार में ली थी शरण

-पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सैमाण गांव के विनोद की हत्या हिस्से से ज्यादा शराब पीने को लेकर हुए झगड़े के बाद उसी के दोस्तों ने की थी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर मुंढाल में फेंका और हरिद्वार भाग गए। दोनों सोमवार को घर लौटे और महम पुलिस ने उन्हें सैमाण बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।
महम थाना प्रभारी मंजित मौर ने बताया कि 23 मई को विनोद लापता हुआ था। उसे गांव के नवीन व विकास घर से बुला कर ले गए थे। विनोद दोनों को मंदिर में धोक लगवाने की बात कह कर गया था। करीब आधे घंटे बाद मां ने उसे फोन कर पूछा था, कहां है। इस पर उसने मंदिर में होने की बात कही थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। रविवार को मुुंढाल के एक निजी स्कूल के सामने सड़क किनारे गड्ढे में विनोद का कटा सिर व एक हाथ और एक पैर मिला। कुछ दूर खेत में उसका पायजामा भी मिला था।
विज्ञापन

आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया
एसएचओ ने बताया कि आरोपी नवीन व विकास को पुलिस ने सैमाण के बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि 23 मई की रात में नवीन व विकास विनोद को बुलाकर ले गए थे। तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। यहां हिस्से से ज्यादा शराब पीने को लेकर विनोद का दोनों से झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों विनोद को मुंढाल ले गए। यहां ईंटों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। शव टुकड़े कर खेतों में फेंक दिया और हरिद्वार भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed