फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दीवार गिरने से मजदूर की मौत

दीवार गिरने से मजदूर की मौत

Wed, 10 Jan 2018 02:18 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
दीवार गिरने से मजदूर की मौत
गोरखपुर संस्करण के लिए भी..
विज्ञापन

-----------------------------------

अमूल प्लांट में दीवार के नीचे दबने मजदूर की मौत
- हादसे के दो घंटे बाद पुलिस को दी सूचना
- प्लांट के दही सेक्शन में दीवार तोड़ रहा था मजदूर, दूसरे मजदूर को भी लगी चोट

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दिल्ली रोड पर आईएमटी क्षेत्र स्थित अमूल दूध प्लांट में मंगलवार दोपहर को दीवार के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। लापरवाही को छिपाने के लिए कंपनी के अधिकारियों ने दो घंटे तक पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। पीजीआई प्रशासन की तरफ से शाम चार बजे पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।

यूपी के जिला लखीमपुर खीरी स्थित नया गांव निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र कुमार शीतलनगर में अपने अन्य साथियों के साथ रहता है। उसका परिवार गांव में रहता है। अमूल प्लांट के दही सेक्शन में निर्माण का कार्य चल रहा है। मशीनों को सेक्शन में रखने के लिए उसके बीच की दीवार को हटाया जा रहा था। इस पर ठेकेदार वीरू सुबह मजदूर राजेंद्र व आनंद को काम दीवार गिराने के लिए लाया था। राजेंद्र दीवार के ऊपर चढ़कर दूसरी साइड से उसे तोड़ रहा था। आनंद भी दीवार के पास ही खड़ा था। अचानक दीवार का एक हिस्सा गिर गया। इससे राजेंद्र द ीवार के नीचे दब गया। कुछ हिस्से की चपेट में आनंद भी आ गया। उसने मदद के लिए शोर मचा दिया। इसके बाद अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर राजेंद्र को बाहर निकाला और उसे व आनंद को पीजीआई लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि आनंद को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने दो घंटे तक पुलिस को नहीं लगने दी भनक
मजदूर राजेंद्र की मौत के करीब दो घंटे तक कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को हादसे के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी। अधिकारी दोनों मजदूरों को लेकर पीजीआई तो पहुंच गई लेकिन सारे काम गुपचुप तरीके से होते रहे। अधिकारी मृतक के परिजनों से समझौते को लेकर बातचीत करते रहे। ताकि मामला पुलिस तक न पहुंचे और कंपनी की लापरवाही सामने न आये। मगर पीजीआई में राजेंद्र के मृत घोषित होने के बाद उसकी सूचना आईएमटी चौकी पुलिस को दी गई। फिर पुलिस को पूरे मामले के बारे में पता चला। इसके बाद आईएमटी चौकी इंचार्ज गोवर्धन टीम सहित प्लांट में पहुंचे और मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
राजेंद्र की मौत के बाद उसके चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। अब राजेंद्र के परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं बचा है। उसकी दो बेटी और दो बेटे है। वह बेटियों की शादी करने के लिए ही यूपी से हरियाणा में मजदूरी करने आया था। खर्चा कम करने के लिए वह परिवार को गांव में ही रखता था। मृतक के साथियों ने बताया कि राजेंद्र दीवाली पर गांव से रोहतक आया था। वह प्लांट में प्रतिदिन 380 रुपये की मजदूरी के हिसाब से काम कर रहा था।

परिजनों के बयान के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस ने हादसे के बारे में राजेंद्र के परिजनों को सूचना दे दी है। बुधवार को मृतक के परिजन रोहतक पहुंचेंगे। उनके बयान के आधार पर ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। आईएमटी चौकी इंचार्ज गोवर्धन ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए डेडहाउस में रखवा दिया गया है। अभी तक किसी के खिलाफ भी केस दर्ज नहीं किया गया है।


वर्जन
प्लांट में निर्माण कार्य चल रहा था। राजेंद्र दीवार को तोड़ रहा था। अचानक दीवार गिरने से व उसके नीचे दब गया। जब उसे बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।
-जीडी शर्मा, एचआर अमूल दूध प्लांट














विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed