फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   राखी बांधकर लौट रही महिला लेक्चरर की सोने की चेन चोरी

राखी बांधकर लौट रही महिला लेक्चरर की सोने की चेन चोरी

Tue, 08 Aug 2017 01:51 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
राखी  बांधकर लौट रही महिला लेक्चरर की सोने की चेन चोरी
राखी बांधकर लौट रही महिला लेक्चरर की सोने की चेन चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भाई को राखी बांधकर रोडवेज बस से वापस आ रही महिला लेक्चरर के गले से चोरोें ने सोने की चेन चोरी कर ली। महिला को नया बस स्टैंड पर आकर वारदात का पता चला। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में शास्त्री नगर निवासी महिला संगीता ने बताया कि वह लाखनमाजरा के स्कूल में लेक्चरर हैं। संगीता का कहना है कि वह राखी बांधने के लिए अपने मायके दिल्ली बवाना गईं थीं। सोमवार को राखी बांधने के बाद वापस घर आ रही थीं। संगीता की बहन ने उसे खरखौदा बस स्टैंड पर छोड़ दिया। इसके बाद संगीता यहां से रोहतक की रोडवेज बस में सवार हो र्गईं। जब संगीता के गले से सोने की चेन थी। जब वह नया बस स्टैंड पर बस से नीचे उतरीं तो चेन गायब थी। इसके बाद वह चौकी में शिकायत देने पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का कहना है कि रक्षाबंधन के कारण बस में भारी भीड़ थी। इस कारण चोरी करने वाले का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed