फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कर्जा उतारने को सगे भाईयों ने मिलकर चोरी की वारदातों को दिया अंजाम, गिरफ्तार

कर्जा उतारने को सगे भाईयों ने मिलकर चोरी की वारदातों को दिया अंजाम, गिरफ्तार

Wed, 04 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
कर्जा उतारने को सगे भाईयों ने मिलकर चोरी की वारदातों को दिया अंजाम, गिरफ्तार
फोटो परिचय
विज्ञापन

एमए-3 और 4
पकड़े गए आरोपी सोनू और मोनू।
---
बहन की शादी में हुआ कर्ज उतारने को दो भाई बन बैठे चोर, गिरफ्तार
- एवीटी को हाथ लगी सफलता
आरोपी भाइयों ने पांच वारदातों को अंजाम देना किया स्वीकार
- आरोपियों के पास से चोरी किया गैस सिलेंडर भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एवीटी ने रोहतक के विभिन्न स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने आसपास क्षेत्र में पांच वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों से चोरी किए सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं।
एवीटी प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि टीम मुख्य सिपाही संदीप के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि दो युवक चोरी किए सिलेंडर को बेचने कि फिराक में घूम रहे हैं। टीम ने तुरंत छापेमारी करते हुए कच्चा चमारियां रोड से दो युवकों को दो गैस सिलेंडरों सहित काबू किया। पूछताछ में युवकों की पहचान गढ़ी मोहल्ला निवासी सोनू और मोनू के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि सिलेंडर चोरी के हैं।
विज्ञापन

दोनों आरोपी सोनू और मोनू सगे भाई हैं। आरोपियो की उम्र 20/22 साल है। आरोपियों के पिता का देहांत हो चुका है। कुछ महीनों पहले आरोपियों ने अपनी बहन की शादी की थी। शादी में आरोपियों पर काफी कर्जा हो गया। कर्जा उतारने के लिए आरोपियों ने अपराध का रास्ता चुना तथा चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे। आरोपियों के खिलाफ पहले एक मारपीट का मामला दर्ज है जिसमें आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वारदात को अंजाम देना स्वीकारा
1. जून 2018 में सेक्टर-4 में एक मकान से रात के समय दो गैस सिलेंडर चुराए।
2. 10 जून की रात को सेक्टर-4 मे एक मकान से इन्वर्टर बैटरी व हुक्का चोरी किया
3. 05 मार्च 2018 की रात को गांव बोहर से एक मकान से दो मोटर व अन्य सामान चोरी करने की वारदात की
4. 24 फरवरी 2018 की रात को सेक्टर-5 में खड़े ट्रक की दो बैटरी चोरी की
5. 21 मई 2018 की रात को जनता कालोनी में गली में खड़ी बाइक चोरी की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed