फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   uhuio

uhuio

Sat, 18 Nov 2017 02:50 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
uhuio
दिनदहाड़े बाइक सवार युवक पर पिस्तौल तानकर 5 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

- मॉडल टाउन स्थित गुफा वाला मंदिर वाली गली में हुई वारदात

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने शुक्रवार दिनदहाड़े मॉडल टाउन स्थित गुफा वाला मंदिर वाली गली में एक युवक से पांच लाख रुपये से भरा बैग और बाइक लूट ली। वारदात के बाद दोनों नकाबपोश आरोपी मौके से फरार हो गये। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव भाली निवासी गौरव ने बताया कि वह बाला जी वाली गली में फूड सप्लीमेेंट की दुकान कर रखी है। उसका दोस्त भाली निवासी मंजीत एयरफोर्स में कार्यरत है। मंजीत ने गौरव के पास कॉल करके कहा कि देव कॉलोनी में विजेता एकेडमी में से 14 लाख रुपये लेकर आने है। मंजीत ने कहा कि उसे फिलहाल छुट्टी नहीं मिली है। इस पर गौरव अपने दोस्त नवीन के साथ बाइक पर एकेडमी में पहुंचा। यहां उसने बलवान नाम के व्यक्ति से पांच लाख रुपये लिये और अपने बैग में रख लिये। इसके बाद वह घर में लिए रवाना हो गये। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह मॉडल टाउन में गुफा वाले मंदिर की गली में पहुंचे तो अचानक बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश आये। दोनों आरोपियों ने गौरव की बाइक रोककर उस पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद आरोपियों ने गौरव पर हमला कर उसे जमीन पर गिरा दिया। फिर उससे रुपयों से भरा बैग और बाइक लूटकर फरार हो गये। इसके बाद गौरव ने अपने दोस्त को बुलाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गौरव के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को किसी करीबी पर शक है।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed