{"_id":"5b82ee0f42c79246594303c6","slug":"61535307279-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड स्टोरी.......","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइड स्टोरी.......
Updated Mon, 27 Aug 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैग : गुरुकुल में पांच छात्रों के यौन उत्पीड़न का मामला
हेडिंग : किसी को छत पर उठा ले गए सीनियर, किसी के साथ बाथरूम में गलत काम किया
: मां के साथ भाइयों को राखी बांधने गई थी बहनें, दुर्दशा देखकर रोने लगीं
: किशोर की मां बोलीं, तीन दिन पहले डंडों से पीटा गया, प्रबंधकों ने मामला दबाने का किया प्रयास
: रात 10 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पांचों बच्चों के बयान दर्ज करवाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। गुरुकुल के अंदर पांच जूनियर छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में सनसनीखेज बातें सामने आ रही हैं। एक छात्र के परिजनों ने बताया कि उसके बेटे को रात के समय सीनियर छत पर उठाकर ले गए। जबकि एक के परिजनों ने बताया कि उनके बेटे के साथ बाथरूम में कुकर्म किया गया। रात 10 बजे पांचों बच्चों के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए गए। साथ ही मेडिकल करवाया गया।
महिला ने बताया कि बेटे को पिछले साल पांचवीं में दाखिला कराया था। हर संडे को माता-पिता को बच्चों से मिलवाया जाता है। सुबह मैं बेटे से मिली। बहन ने उसकी कलाई पर राखी बांधी। जब मिलने के बाद वापस जाने लगी तो बेटा रोने लगा। कहां, मैं भी साथ चलूंगा। मैंने कहा कि बेटा पढ़ाई खराब हो जाएगी। वह नहीं माना तो उसे शक हुआ। प्यार से कोने में ले जाकर पूछा तो उसके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। बेटे ने बताया कि उसके साथ तीन सीनियर छात्रों ने कुकर्म किया। इतना ही नहीं, तीन दिन पहले उसे डंडों से पीटा गया। बेटे की हालत देखकर वह दंग रह गई।
स्कूल स्टाफ बोला, कहो तो सीनियर को गुरुकुल से निकाल दें
पीड़ित किशोर की मां ने बताया कि उसने स्कूल स्टाफ से बात की। उसे कहा गया कि आप शांत हो जाएं। जैसा आप कहोगे, वैसा ही करेंगे। कहो तोे सीनियर छात्रों को गुरुकुल से निकाल दें। बेटे ने कहा कि उसके साथ पिछले साल भी गलत काम हुआ था। मैंने फैसला कर लिया कि गलत काम करने वालों को माफ नहीं किया जा सकता। इसके बाद पुलिस थाने में पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
बेटी राखी बांधने आई थी, फोन करके पापा का बुलाया
एक किशोर के पिता ने बताया कि उसकी बेटी सुबह भाई को राखी बांधने गुरुकुल गई थी। उसने देखा कि एक महिला कह रही है कि उसके बेटे के साथ गलत काम हुआ है। साथ ही भाई ने कहा कि उसके साथ भी गलत काम हो चुका है। इसके बाद बेटी सकते में आ गई। उसने फोन करके पापा को सूचना दी। वे रोहतक पहुंचे, उस समय तक मामला दर्ज हो चुका था।
स्कूल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाए
वहीं, एक किशोर के पिता ने बताया कि गुरुकुल के अंदर सुरक्षा की जिम्मेदारी स्टाफ व प्रबंधन की है। बच्चे बता रहे हैं कि उन्होंने शिक्षकों को बता दिया था, कार्रवाई की जगह उल्टा उन्हें चुप करा दिया गया। इस तरह सीनियर छात्रों के साथ स्टाफ के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
रात 10 बजे हुए बच्चों के जज के सामने बयान दर्ज
उधर, पुलिस पीड़ित पांचों बच्चों और उनके परिजनों के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पास पहुंची। रात करीब 10 बजे पांचों बच्चों के जज के सामने बयान दर्ज करवाए गए। उस दौरान बच्चों के परिजन बाहर खड़े रहे।