{"_id":"5b1d91fa4f1c1bb51e8b52af","slug":"61528664570-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर बेरी के फार्म हाऊस पर ठहरा था राजेश, भारी संख्या में हथियार व दस्तावेज बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फतेहपुर बेरी के फार्म हाऊस पर ठहरा था राजेश, भारी संख्या में हथियार व दस्तावेज बरामद
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर बेरी के फार्म हाउस पर ठहरा था राजेश, भारी संख्या में हथियार व दस्तावेज बरामद
- स्पेशल सैल ने रविवार को भी फार्म हाउस पर पहुंचकर की जांच पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। इनामी राजेश भारती, बिदरो अपने गिरोह के सदस्यों के साथ फतेहपुर बेरी के फार्म हाउस पर ठहरा था। रविवार को स्पेशल सेल ने फार्म हाउस पर छापेमारी महत्वपूर्ण दस्तावेज व भारी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। स्पेशल सेल मामले की जांच में जुट गई है।
क्रांति गैंग का सरगना राजेश भारती, संजीत बिदरो वैसे तो अधिकतर दिल्ली में ही परिवार समेत शरण लेता था। मगर उसके ठिकाने दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, नेपाल, उज्जैन भी थे। स्पेशल सेल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को राजेश भारती अपने साथियों के साथ फतेहपुर बेरी स्थित फार्म हाऊस पर आ रहा था। स्थानीय पुलिस को इसकी पहले ही भनक लग गई थी। पुलिस वहां पर पहुंची थी मगर इससे पहले ही बदमाशों को पुलिस के पहुंचने का पता लग गया । जिसके कारण बदमाश फार्म हाउस पर नहीं आए थे। इसके बाद ही पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। रविवार को भी स्पेशल सेल ने उक्त फार्म हाउस की तलाशी ली। सूत्रों के अनुसार यहां से हथियारों का जखीरा व कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। फिलहाल पुलिस इन दस्तावेजों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों में कई जमीन के कागजात है।
रोहतक पुलिस की बड़ी टेंशन हुई खत्म
राजेश भारती व संजीत बिदरो सबसे अधिक रोहतक पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे। आए दिन पुलिस, सीआईए बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी मगर सफलता हाथ नहीं लग पा रही थी। अब दोनों के एनकाउंटर के बाद रोहतक पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
आज मेडिकल बोर्ड के समक्ष होगा पोस्टमार्टम
मुठभेड़ में मारे गए सभी बदमाशों के शव को एम्स ट्रॉमा सेंटर के मोर्चरी में पुलिस ने सुरक्षित रखवा दिया है। रविवार को हरियाणा की पुलिस की एक टीम पहचान करने के लिए पहुंची थी, लेकिन स्पेशल सेल का कोई अधिकारी उनके साथ मौजूद नहीं था। इस कारण उन्हें मोर्चरी में अंदर जाने नही दिया गया। स्पेशल सेल के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मेडिकल बोर्ड के समक्ष चारों के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।