फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मेडिकल कैंपस में मिला 1 माह का भ्रूण, कुते ने पैर और हाथ खाया

मेडिकल कैंपस में मिला 1 माह का भ्रूण, कुते ने पैर और हाथ खाया

Mon, 05 Feb 2018 02:36 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कैंपस में मिला 1 माह का भ्रूण, कुते ने पैर और हाथ खाया
मेडिकल कैंपस में मिला एक माह का भ्रूण, कुत्ते ने पैर और हाथ खाया
विज्ञापन

- कुत्ता भ्रूण को नोंचते हुए सड़क की ओर आ रहा था तभी पीजीआई के कर्मचारी ने भगाया

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मेडिकल कैंपस स्थित पानी की डिग्गी के पास रविवार को एक माह का भ्रूण मिलने से अफरातफरी मच गई। एक कुत्ता भ्रूण को नोंच रहा था। तभी पीजीआई के एक कर्मचारी ने कुत्ते को भगाकर भ्रूण को छुड़ाया। इस संबंध में पीजीआई थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में मेडिकल कैंपस सुभाषचंद्र ने बताया कि वह पीजीआईएमएस में आक्सीजन ऑपरेटर है। सुभाष दोपहर करीब ढाई बजे ड्यूटी खत्म करके मकान की तरफ जा रहे थे। जब वह क्वार्टर 14-जे के पास पानी की डिग्गी के नजदीक पहुंचे तो यहां कुत्ता एक भ्रूण को मुंह में लेकर घसीटता हुआ सड़क की तरफ आ रहा था। इस पर सुभाष ने कुत्ते को भगाया। भ्रूण करीब एक महीने का था। कुत्ते ने उसे बुरी तरह नोंच रखा था। भ्रूण के दोनों पैर और बायां हाथ नहीं था। सुभाष ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि किसी महिला ने नाजायज संतान को छिपाने के चक्कर में भ्रूण को पानी की डिग्गी के पास फेंका है। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ गर्भपात का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed