फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   निजी सुरक्षा गार्ड घोटाले में दो पर गाज

निजी सुरक्षा गार्ड घोटाले में दो पर गाज

Fri, 17 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
निजी सुरक्षा गार्ड घोटाले में दो पर गाज
निजी सुरक्षा गार्ड घोटाले में दो पर गाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में विवादों पर चल रही निजी सुरक्षा गार्ड कंपनी के घोटाले प्रकरण में एक नया मोड़ आया है। संस्थान ने इस मामले से जुडे़ होने पर दो सुरक्षा अधिकारियों पर गाज गिराते हुए निलंबित कर दिया है। हालांकि, प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
संस्थान की सुरक्षा पिछले दो सालों से दिल्ली की ओरियॉन कंपनी कर रही थी। यहां कुछ समय पहले मामला उठा कि यहां 100 से अधिक संख्या में गार्डों की फर्जी सैलरी कंपनी ले रही है। इसकी जांच स्वयं संस्थान के एक चिकित्सक ने की और अपनी जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी। इसके बाद निजी कंपनी ने संस्थान के अधिकारियों पर गंभीर आरोप जडे़। इसके बाद प्रशासन ने यह जांच डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. रोहताश यादव को सौंप दी। उन्होंने मामले की जांच करने के बाद इसे स्टेट विजिलेंस को भेज दिया। पिछले कुछ समय से स्टेट विजिलेंस टीम आकर इसकी जांच कर रही थी। इसी बीच वीरवार को सूचना मिली कि संस्थान ने अपने दो अधिकारियों पर गाज गिराते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। हालांकि, इस संबंध में किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है और संस्थान के पीआर विभाग के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. प्रशांत ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी घटनाक्रम की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


डॉक्टर लॉबी बचा रही डॉक्टर को
सुरक्षा गार्ड मामले में अब यह जांच चल रही है कि आखिर किसकी मिली भगत से संस्थान को लाखों रुपये का चूना लगाया गया। क्योंकि निजी कंपनी के गार्डों की संख्या की जांच करना संस्थान के अधिकारियों की जिम्मेदारी थी। जब मामला उजागर हुआ तो ही सारी पोल पट्टी खुली। इससे पहले किसी अधिकारी ने बगैर कर्मचारी के हाजिरी को अप्रूवल कैसे दी। यहां गार्डों में चर्चा है कि फिर सुरक्षा कर्मचारियों और उनके अधिकारियों पर ही निशाना साधा जा रहा है। जबकि इस मामले में जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed