{"_id":"5b3be08e4f1c1bc5248b4589","slug":"51530650766-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के चार और पंजाब के तीन लोग थे संपत के निशाने पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली के चार और पंजाब के तीन लोग थे संपत के निशाने पर
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत नेहरा
दिल्ली के चार और पंजाब के तीन लोग थे संपत के निशाने पर
- लॉरेंस ही गिरोह को उपलब्ध कराता था हथियार
- सीआईए-2 की पूछताछ में संपत ने किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। गैंगेस्टर संपत नेहरा ने सीआईए-2 की पूछताछ में कई अहम खुलासे किए है। लारेंस ही जहां गिरोह को हथियार उपलब्ध कराता था। वहीं दिल्ली के चार और पंजाब के तीन लोग संपत के निशाने पर थे, जिनकी हत्या की योजना थी।
गैंगस्टर संपत नेहरा को हरियाणा एसआईटी ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। संपत ने खुलासा किया था कि भरतपुर की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर ही वह अभिनेता सलमान खान को मारने के लिए पहुंच था। हालांकि सिक्योरिटी अधिक होने के कारण मकसद में कामयाब नहीं हो सका था। पिछले दो दिन से संपत को सीआईए-2 ने रिमांड पर लिया हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संपत ने पूछताछ में बताया है कि दिल्ली के चार और पंजाब के तीन लोगों की हत्या करनी थी। लेकिन इससे पूर्व ही वह पकड़ा गया। हत्या के लिए गिरोह ने हथियार भी ले लिए थे। लॉरेंस ने ही जेल जाने से पूर्व गिरोह को हथियार उपलब्ध करवाए थे। इसके अलावा संपत ने कई और खुलासे किए है। सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह का कहना है कि आज संपत को जेल भेजा जाएगा। दो दिन का रिमांड पूरी हो चुकी है।