{"_id":"5b2977ba4f1c1b624d8b712c","slug":"51529444282-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महम न्यूज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महम न्यूज
Updated Wed, 20 Jun 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेकेदार ने थाना प्रभारी पर लगाए एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप
ठेकेदार ने सीएम विंडो और जिला उपायुक्त को दी शिकायत
थाना प्रभारी बोले- बेवजह किया जा रहा है बदनाम
अमर उजाला ब्यूरो
महम। कस्बे के एक शराब ठेकेदार ने महम सदर थाना प्रभारी पर शराब पकड़ने के दौरान एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। शराब ठेकेदार ने सीएम विंडो और जिला उपायुक्त को दी शिकायत में सदर थाना प्रभारी पर शराब की गाड़ी छोडे़ जाने पर एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं, लेकिन थाना प्रभारी का कहना है कि उसे बेवजह फंसाया जा रहा है।
शराब ठेकेदार ने थाना प्रभारी मनजीत सिंह पर आरोप लगाए कि एचआर 46 सी 7573 गाड़ी में शराब ले जा रही थी। इसी दौरान थाना प्रभारी ने नाकाबंदी गाड़ी रोकने का इशारा किया। जब पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो उसमें अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतल बरामद की गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी छोड़ने के बदले लाखों रिश्वत की मांग की। जब हमने इस बारे में मना किया तो उन्होंने लाखों की रिश्वत की मांग की। वहीं रिश्वत नही देने पर शराब पकडे़ जाने का मामला दर्ज कर दिया।
थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने कहा कि शराब पकड़े जाने से शराब छोड़ने का दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन शराब छोड़ने से इंकार किया तो ठेकेदार ने बेबुनियाद आरोप लगाते हुए फसाने का प्रयास किया। उन्होंनेे कहा कि शराब से भरी गाड़ी को पकड़कर मामला दर्ज किया गया है। किसी के दबाव में आकर मामला दबाया नहीं जाएगा।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
19 एमएचएम 1 थाना प्रभारी द्वारा गाड़ी छोड़ने के एवज में रिश्वत लेने के आरोप लगाकर प्रदर्शन करते ठेकेदार।
...............
सर्विस स्टेशन के सामने से कैंटर चोरी
महम। महम ट्रक यूनियन के सामने स्थित भारत सर्विस स्टेशन के सामने से कैंटर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। ट्रक मालिक के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी कैंटर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस में दी शिकायत में कैंटर मालिक जितेंद्र ने बताया कि कैंटर सर्विस स्टेशन पर पर खड़ा कर कुछ काम के लिए बाहर बाहर गया था। काम करने के बाद वापस आया तो गायब मिला। गाड़ी को तलाश करने के लिए आसपास पूछताछ की, लेकिन सुराग नहीं मिल पाया।