फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हेरोइन

हेरोइन

Sat, 12 May 2018 02:25 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
हेरोइन
26 लाख की हेरोइन के साथ नाइजीरिया का युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

दिल्ली से हेरोइन को लाता था आरोपी, गिरोह के सरगना की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
सदर थाना पुलिस के हाथ लगी सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चमारिया गांव के मोड़ के निकट स्थित हनुमान मंदिर के पास से 26 लाख की हेरोइन के साथ नाइजीरिया के युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिल्ली से हेरोइन को लेकर आता था। गिरोह के सरगना की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चमारिया गांव के मोड़ के पास स्थित हनुमान मंदिर की तरफ से एक युवक हेरोइन को लेकर आ रहा है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नाइजीरिया के आनमपुरा निवासी माशा को पकड़ लिया। माशा के पास से 65 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। मांगने पर लाइसेंस नहीं दिखा सका। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली से हेरोइन को लाकर हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर बेचता था। गिरोह का सरगना दिल्ली में बैठा है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई गई है। एसपी ने बताया गिरोह के फरार चल रहे सरगना की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed