फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   वकील की हत्या करने भौंडसी जेल में बंद कुख्यात राजेश बवाना ने भेजा था शूटर

वकील की हत्या करने भौंडसी जेल में बंद कुख्यात राजेश बवाना ने भेजा था शूटर

Wed, 20 Dec 2017 02:57 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:57 AM IST
विज्ञापन
वकील की हत्या करने भौंडसी जेल में बंद कुख्यात राजेश बवाना ने भेजा था शूटर
सत्यवान मलिक हत्याकांड: अमर उजाला की खबर पर मुहर
विज्ञापन


वकील की हत्या करने भौंडसी जेल में बंद कुख्यात राजेश बवाना ने भेजा था शूटर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
वकील सत्यवान की हत्या में शामिल रहे एक शूटर को भौंडसी जेल में बंद कुख्यात राजेश बवाना ने भेजा था। राजेश बवाना मकोका के मामले में जेल में बंद है। एंटी व्हीकल थेफ्ट मंगलवार को आरोपी राजेश को भौंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अमर उजाला ने 13 दिसंबर के माई सिटी के प्रथम पेज पर ‘गुरुग्राम की भोंडसी जेल में रची थी मलिक हत्याकांड की साजिश’ शीषर्क से खबर प्रकाशित करके पहले ही बता दिया था।
एवीटी इंचार्ज इंस्पेक्टर मनोज वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला था कि वकील हत्याकांड में राजेश बवाना का एक शूटर शामिल था। राजेश के निर्देश देने के बाद वह वकील की हत्या करने आया था। इसी कारण कुख्यात राजेश को भौंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। रिमांड अवधि में उससे पूरे मामले की बारे में पूछताछ की जाएगी। ताकि आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। भारी सुरक्षा के बीच पुलिस राजेश को भौंडसी जेल से रोहतक कोर्ट लेकर पहुंची। कोर्ट से रिमांड लेने के बाद सुरक्षा के बीच ही उसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


राजेश बवाना और संदीप बड़वासनी में थी गहरी दोस्ती
जांच के दौरान सामने आया है कि कुख्यात संदीप बड़वासनी और राजेश बवाना के बीच गहरी दोस्ती थी। पुलिस ने बताया कि राजेश के अधिकतर गुर्गे सोनीपत के बरोणा गांव में भी है। यहां पर राजेश कई वारदात में शामिल रह चुका है। बताया जा रहा है कि इसी जेल में बंद एक अन्य कुख्यात भी संदीप के संपर्क में था। फिर उसकी और राजेश की बातचीत होने के बाद पूरे मामले साजिश रची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दर्जन से ज्यादा संगीन वारदात में शामिल रहा है राजेश
अंडरवर्ल्ड डॉन बनने की ख्वाहिश में गैंगस्टर राजेश बवाना दो दर्जन से ज्यादा संगीन वारदात में शामिल रह चुका है। इनमें हत्या, हत्या प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी सहित अन्य केस दर्ज है। अक्टूबर 2013 में कुख्यात नीतू दाबोदिया का एनकाउंटर होने के बाद राजेश दिल्ली के अपराधियों का सरगना बनना चाहता था, लेकिन अब जेल में था। राजेश दिल्ली, यूपी और हरियाणा पुलिस की रडार पर रह चुका है। राजेश ने अपराध के लिए एक बड़ा सिंडिकेट खड़ा किया। गैंग में रवि दहिया उर्फ लांबा, ललित उर्फ लादेन, मोहित उर्फ रैंचो, राहुल डबास उर्फ माया, पौली समेत कई अपराधी शामिल है। इन्होंने फिरौती, कार-जैकिंग, डकैती और सुपारी किलिंग जैसी वारदात की है। जबरन वसूली के कारण आरोपी पर मकोका लगाया गया था।




- इस खबर में 13 दिसंबर की ईपीएस जरूर लगाए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed