{"_id":"5a2596774f1c1b97678bfaf9","slug":"51512412791-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम
Updated Tue, 03 Apr 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लॉट पर कब्जा करने से रोका तो दो भाइयों पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्लॉट पर कब्जे को लेकर आजादगढ़ में कुछ लोगों ने दो सगे भाइयों पर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने लूटपाट और छीनाझपटी का भी आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पवन ने बताया कि उसका बलंभा गांव में मुर्गी फार्म है। आजादगढ़ में उनका प्लॉट है। पवन का कहना है कि वह सोमवार सुबह अपने भाई सोनू के फार्म पर जा रहे थे। जब वह प्लॉट के सामने से गुजर रहे थे तो यहां राजेश नाम का युवक नींव भरकर कब्जा कर रहा था। इस पर दोनों भाइयों ने राजेश को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। आरोप है कि उसने अपने कई साथियों को बुला लिया। इसके बाद दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। दोनों भाइयों को गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी फरार हो गये। आरोप है कि हमला करने वाले घायलों की जेब से नकदी और आभूषण भी छीनकर ले गये। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।