{"_id":"5973a6814f1c1b47308b46f1","slug":"51500751489-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने दो बेटियों संग खाया जहर, मां और एक बेटी की मौत-ᄋᄂ₩ᅦU¢₩","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने दो बेटियों संग खाया जहर, मां और एक बेटी की मौत-ᄋᄂ₩ᅦU¢₩
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी (हिसार)।
गांव ढाणा खुर्द में शनिवार को मां ने दो बेटियों के साथ जहर निगल लिया, जिससे मां और उसकी एक बेटी की मौत हो गई। दूसरी बेटी की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
गांव ढाणा खुर्द निवासी करीब 36 वर्षीय निर्मला ने पति के साथ आपसी कलह के चलते अपनी दोनों बेटियों संग जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना में निर्मला सहित उसकी बेटी निशा (13) की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी रेखा (12) अस्पताल में उपचाराधीन है। रेखा की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। मां और बेटी के शव और घायल दूसर बेटी को हांसी के एक निजी अस्पताल में लाया गया। मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी उदयभान ने अस्पताल में पहुंचकर दूसरी बेटी रेखा के बयान दर्ज किए हैं।
बेटी बोली, पिता ने की थी मां की पिटाई
पुलिस ने बताया कि अस्पताल में उपचाराधीन रेखा ने उन्हें बताया कि शाम को उसके पिता दयाराम यादव उर्फ विरेंद्र और मां निर्मला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर उसके पिता ने उसकी मां की पिटाई कर दी और घर से चला गया। पिटाई से आहत होकर मां ने दोनों बेटियों संग जहरीला पदार्थ निगल लिया। मृतका गांव ढाणा खुर्द की विवाहिता और जमावड़ी गांव की रहने वाली थी। इस दौरान गांव निवासी और मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
फोटो - 51
गांव ढाणा खुर्द में पति के साथ हुई कलह के चलते उठाया कदम