{"_id":"5b0f142b4f1c1bf36e8b560a","slug":"41527714859-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार का धंधा कराने में रोहतक के भी तीन लोग थे शामिल, पुलिस की जांच में खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देह व्यापार का धंधा कराने में रोहतक के भी तीन लोग थे शामिल, पुलिस की जांच में खुलासा
Updated Thu, 31 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देह व्यापार में रोहतक के भी तीन लोग थे शामिल, पुलिस की जांच में खुलासा
- कोलकाता पुलिस की जांच में सामने आईं ये बातें, तीनों को पकड़ने के लिए फिर से रोहतक में दबिश दे सकती है कोलकाता पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पश्चिम बंगाल से किशोरियों को लाकर देह व्यापार कराने के मामले में रोहतक के भी तीन लोग शामिल थे। कोलकाता पुलिस द्वारा पकड़ी गई महिला सहित दोनों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कोलकाता पुलिस रोहतक में दबिश देगी। उधर स्थानीय पुलिस ने भी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
दो दिन पूर्व ही कोलकाता के लेख टाउन थाने के सब इंस्पेक्टर मिलन कुमार ने रोहतक के अस्थल बोहर से वाराणसी की महिला गीता को पश्चिम बंगाल की नाबालिग लड़की को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार कराने के आरोप में पकड़ा था। पुलिस कोलकाता निवासी एक आरोपी को लेकर रोहतक पहुंची थी। दो दिन से पश्चिम बंगाल पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिए हुए है।
सब इंस्पेक्टर मिलन कुमार ने बताया कि आरोपियों पूछताछ में सामने आया है कि देह व्यापार से रोहतक के भी तीन लोग जुड़े हुए थे। जो पकड़ी गई महिला गीता की मदद कर रहे थे। जल्द ही रोहतक के तीनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। तीनों लोग कौन है, अभी पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही है।
विज्ञापन
उधर अर्बन स्टेट थाना एसएचओ प्रवीण कुमार का कहना है कि वह भी अपने स्तर से मामले की जांच करा रहे हैं। यदि रोहतक के लोगों की भूमिका सामने आती है तो जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
यह था मामला
18 मई को पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग लड़की ने लेख टाउन थाने में शिकायत दी थी कि नौकरी का झांसा देकर उसे कोलकाता से लाया गया था और अब रोहतक में देह व्यापार कराया जा रहा है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले की जांच पश्चिम बंगाल के कोलकाता के लेख टाउन थाने के सब इंस्पेक्टर मिलन कुमार को सौंपी गई थी। जांच में कोलकाता निवासी इस्लाम, रोहतक में रह रही वाराणसी की महिला गीता समेत पांच के नाम सामने आए थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला गीता को सोमवार को ही रोहतक से गिरफ्तार किया गया था।
अनपढ़ लड़कियों को दिखाया जाता था अमीर बनने का सपना
- पश्चिम बंगाल से नाबालिग लड़कियों को दिल्ली-हरियाणा लाने वाले गिरोह के संबंध में पुलिस को हाथ लगे अहम सुराग
- गिरोह के सदस्यों का दावा - अनपढ़ महिलाएं आसानी से आ जातीं थीं झांसे में
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नौकरी का झांसा देकर नाबालिग लड़कियों और महिलाओं को पश्चिम बंगाल से हरियाणा, दिल्ली लाने वाले गिरोह के संबंध में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह अनपढ़ महिलाओं और किशोरियों को ही अपने झांसे में लेते थे। इसके लिए उन्हें अमीर बनने का सब्जबाग दिखाया जाता था।
कोलकाता के सब इंस्पेक्टर मिलन कुमार ने बताया कि पकड़ी गई वाराणसी की महिला और कोलकाता के अन्य आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दोनों ने बताया कि वह कोलकाता के तीन लोगों के माध्यम से पश्चिम बंगाल की उन महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को फंसाते थे, जो अनपढ़ होती थीं। क्योंकि अनपढ़ लड़कियां आसानी से उनके झांसे में आ जाती थीं। इन लड़कियों को हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर भेजा जाता था। कोलकाता पुलिस ने रोहतक पुलिस से गिरोह का पूरी तरह से भंडाफोड़ कराने में सहयोग की मांग की है। रोहतक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
छूटकर न भागती तो कर दी जाती हत्या
पुलिस के अनुसार जिस नाबालिग ने कोलकाता पुलिस से देह व्यापार की शिकायत की थी। उसने कहा है कि यदि वह गीता के कब्जे से नहीं भागती तो उसकी हत्या भी कराई जा सकती थी। वह मौका देखकर किसी तरह वह भागकर कोलकाता पहुंच गई थी।