फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: बडगाम पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर का दो मंजिला मकान किया कुर्क

विज्ञापन
jammu kashmir news
संपत्ति को जब्त करती पुलिस। - फोटो : shrinagar news
श्रीनगर। नशीले पदार्थों के खिलाफ और ड्रग्स के वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत बडगाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत एक दो मंजिला आवासीय मकान को कुर्क कर दिया है। यह संपत्ति हापतनाड़, चरार-ए-शरीफ निवासी नूर मोहम्मद डार की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन चरार-ए-शरीफ में दर्ज की गई है। यह मामला नशीले पदार्थों के अवैध कब्जे, परिवहन और तस्करी से जुड़े अपराधों से संबंधित है, जिसकी कानूनी तौर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कानूनी प्रावधानों के तहत संपत्ति के मालिक पर सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना इस कुर्क संपत्ति को बेचने, हस्तांतरित करने, पट्टे पर देने, गिरवी रखने या किसी तीसरे पक्ष को सौंपने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्रवाई बडगाम पुलिस की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है। इसके तहत न केवल सीधे तौर पर नशे के धंधे में शामिल अपराधियों को निशाना बनाया जा रहा है, बल्कि मादक पदार्थों की तस्करी से जुटाई गई अवैध संपत्ति और वित्तीय तंत्र पर भी प्रहार किया जा रहा है। एनडीपीएस एक्ट के कड़े प्रावधानों को लागू करके पुलिस का उद्देश्य नशा तस्करों को अवैध व्यापार से अर्जित संपत्तियों और वित्तीय लाभों से पूरी तरह बेदखल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed