फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Canteen operator riding a bike dies after being hit by an unidentified vehicle

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कैंटीन संचालक की मौत

Thu, 27 Aug 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Canteen operator riding a bike dies after being hit by an unidentified vehicle
फोटो-10- गोद में पुत्र को सीने पर लिटाकर बदहवास हुई कुंती को संभालती महिलाएं। संवाद   
फोटो-09- उदयवीर। फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो-10- गोद में पुत्र को सीने पर लिटाकर बदहवास हुई कुंती को संभालती महिलाएं। संवाद
- मंगलवार देर रात रोडवेज बस अड्डे के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। कस्बे में रोडवेज बस अड्डा के पास मंगलवार रात बाइक सवार कैंटीन संचालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिजन बदहवास हो गए।
खसौरा निवासी उदयवीर उर्फ नरदेव (30) हरपालपुर कस्बे में देशी शराब की दुकान के पास कैंटीन चलाते थे। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे कैंटीन बंद करने के बाद वह बाइक में पंप से पेट्रोल डलवाने के बाद गांव जा रहे थे। मिघौली रोड पर रोडवेज बस अड्डा के पास सामने से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। उदयवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई राजवीर ने बताया कि उदयवीर की शादी 22 मई 2025 को बिलग्राम क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी कुंती से हुई थी। उनका दो माह का पुत्र ओम है। पति की मौत से पत्नी कुंती बेसुध हो गई। वह बार-बार अपने दो माह के बेटे को सीने से लगाकर बदहवास होती रही। कोतवाल संदीप शुक्ला ने बताया कि टक्कर मार ने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

फोटो-10- गोद में पुत्र को सीने पर लिटाकर बदहवास हुई कुंती को संभालती महिलाएं। संवाद   

फोटो-10- गोद में पुत्र को सीने पर लिटाकर बदहवास हुई कुंती को संभालती महिलाएं। संवाद   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed