फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Drunken motorcyclist rams into car; accused of verbal abuse and issuing threats.

Una News: नशे में बाइक चालक ने कार को मारी टक्कर, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

Thu, 27 Aug 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 27 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Drunken motorcyclist rams into car; accused of verbal abuse and issuing threats.
अंब(ऊना)। टुंडखरी में शराब के नशे में लापरवाही से बाइक चलाकर कार को टक्कर मारने, गाली-गलौज करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव टुंडखरी निवासी और भारतीय सेना से सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन रविन्द्र सिंह ने बताया कि वह अंबमें रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं। शाम के समय जब वह अपनी गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे तो गांव के ही निवासी भीका राम ने शराब के नशे में तेज रफ्तार और लापरवाही से अपनी बाइक चलाते हुए उनकी गाड़ी की तरफ मोड़ दी। शिकायतकर्ता ने किसी तरह ब्रेक लगाकर अपनी गाड़ी बचाई। इसके बाद जब वह आगे बढ़े तो आरोपी ने पीछे से आकर उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा। शिकायत के अनुसार, हादसे के बाद आरोपी ने मौके पर दो अन्य युवकों को बुला लिया और शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकियां दीं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के पास वाहन से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं हैं और वह अक्सर गांव में लोगों को डराने-धमकाने का काम करता है। घटना के बाद पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी गई। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तथ्यों की जांच की और शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed